UPSC NDA 2026 में कैसे करें अप्लाई, क्या 12th बोर्ड छात्र योग्य हैं?
Education Dec 11 2025
Author: Anita Tanvi Image Credits:Getty
Hindi
UPSC NDA NA I 2026: रजिस्ट्रेशन शुरू
UPSC ने NDA और NA I Exam 2026 के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू कर दिया है। 12वीं पास या 12वीं में पढ़ रहे युवा इस परीक्षा के लिए आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की लास्ट डेट 30 दिसंबर 2025 है।
Image credits: Getty
Hindi
NDA NA Vacancy 2026: कितनी वैकेंसी निकली हैं?
UPSC इस बार कुल 394 पदों पर भर्ती करेगा।
NDA: 270 पद
Naval Academy: 24 पद
बाकी सीटें अलग-अलग विंग्स के लिए तय हैं।
Image credits: Getty
Hindi
NDA आर्मी विंग के लिए योग्यता क्या है?
आर्मी विंग के लिए 12वीं पास (किसी भी स्ट्रीम से) या इस साल 12वीं बोर्ड में शामिल छात्र भी योग्य हैं।
Image credits: Getty
Hindi
NDA एयर फोर्स, नेवी और नेवल एकेडमी के लिए योग्यता क्या हैं?
इन विंग्स के लिए 12वीं में फिजिक्स, कैमेस्ट्री, मैथ्स (PCM) जरूरी है या इस साल PCM के साथ बोर्ड में बैठ रहे स्टूडेंट भी आवेदन कर सकते हैं।
Image credits: Getty
Hindi
NDA Exam Fee 2026: आवेदन शुल्क कितना लगेगा?
आवेदन शुल्क 100 रुपए है। वहीं एससी, एसटी, सभी महिला उम्मीदवारों और JCOs/NCOs/ORs के वार्ड को फीस नहीं देनी होगी। फीस पेमेंट ऑनलाइन कर सकते हैं।
Image credits: Getty
Hindi
NDA NA Selection Process: चयन प्रक्रिया क्या है?
चयन तीन चरणों में होगा- लिखित परीक्षा, SSB इंटरव्यू (5 दिन) और मेडिकल टेस्ट। इन सभी को क्लियर करने के बाद ही फाइनल सेलेक्शन होगा।
Image credits: Getty
Hindi
UPSC NDA Apply Online: आवेदन कहां करें?
फॉर्म भरने का डायरेक्ट लिंक UPSC की ऑफिशियल वेबसाइट upsc.gov.in पर उपलब्ध है। आवेदन 30 दिसंबर 2025 से पहले कर लें।