Hindi

दुनिया की सबसे बड़ी स्पेस एजेंसियां NASA से ISRO तक, सबसे आगे कौन?

Hindi

दुनिया की सबसे बड़ी स्पेस एजेंसियां

नासा से लेकर इसरो तक, विभिन्न देशों की स्पेस एजेंसियां स्पेस रिसर्च में अहम भूमिका निभा रही हैं और नई ऊंचाइयां हासिल कर रही हैं। जानिए दुनिया की सबसे बड़ी स्पेस एजेंसियों को।

Image credits: Getty
Hindi

NASA (संयुक्त राज्य अमेरिका):नेशनल एरोनॉटिक्स एंड स्पेस एडमिनिस्ट्रेशन

  • चंद्रमा पर मानव भेजने और वापस लाने वाली पहली एजेंसी। 
  • हबल और जेम्स वेब जैसी शक्तिशाली दूरबीनों से ब्रह्मांड का अन्वेषण।
Image credits: Getty
Hindi

Roscosmos (रूस): रूसी स्टेट स्पेस एजेंसी

  • दुनिया का पहला आर्टिफिशियल सैटेलाइट और पहला मानव अंतरिक्ष मिशन। 
  • ISS के लिए सोयूज रॉकेट्स के माध्यम से मेन ट्रांसपोर्ट सर्विस देता है।
Image credits: Getty
Hindi

ESA (यूरोप): यूरोपीय स्पेस एजेंसी

  • एरियन रॉकेट के माध्यम से सफल सैटेलाइट लॉन्च सर्विस। 
  • गिया और रोसेटा मिशन के माध्यम से ग्रहों और खगोल विज्ञान में आगे।
Image credits: Getty
Hindi

CNSA (चीन): चाइना नेशनल स्पेस एडमिनिस्ट्रेशन

  • चांग'ई मिशन के तहत चंद्र अन्वेषण और नमूने लाने में सफलता। 
  • तियांगोंग अंतरिक्ष स्टेशन का निर्माण, चीन का पहला लॉन्ग टर्म स्टेशन।
Image credits: Getty
Hindi

ISRO (भारत): भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन

  • कम लागत में चंद्रयान और मंगलयान मिशनों की सफलता। 
  • पीएसएलवी और जीएसएलवी रॉकेट्स से विश्वसनीय सैटेलाइट लॉन्च।
Image credits: Getty
Hindi

JAXA (जापान): जापान एयरोस्पेस एक्सप्लोरेशन एजेंसी

  • हायाबुसा मिशन के माध्यम से क्षुद्रग्रहों से नमूने लाने में सफलता। 
  • आईएसएस पर किबो मॉड्यूल के माध्यम से वैज्ञानिक अनुसंधान।
Image credits: Getty
Hindi

KARI (दक्षिण कोरिया): कोरिया एयरोस्पेस रिसर्च इंस्टीट्यूट

  • कोरिया स्पेस लॉन्च व्हीकल के साथ इनडिपेंडेंट लॉन्च कैपेसिटी। 
  • चंद्रमा की ओर पहला कोरियाई मिशन शुरू किया।
Image credits: Getty
Hindi

ASI (इटली): इटैलियन स्पेस एजेंसी

  • ESA के साथ मिलकर विज्ञान और ग्रहों के मिशनों में सहयोग। 
  • वायुमंडलीय अध्ययन के लिए खगोलीय उपकरण का विकास।
Image credits: Getty
Hindi

CNES (फ्रांस): फ्रेंच नेशनल सेंटर फॉर स्पेस स्टडीज

  • एरियनस्पेस के साथ एरियन रॉकेट कार्यक्रम में महत्वपूर्ण भूमिका। 
  • पृथ्वी अवलोकन और जलवायु अध्ययन के लिए सैटेलाइट मिशनों का संचालन।
Image credits: Getty
Hindi

DLR (जर्मनी): जर्मन एयरोस्पेस सेंटर

  • एयरोस्पेस और एविएशन में रिसर्च और विकास में अग्रणी। 
  • मंगल और अन्य ग्रहों के रोबोटिक मिशनों में भागीदारी।
Image credits: Getty
Hindi

UKSA (यूनाइटेड किंगडम): यूके स्पेस एजेंसी

  • छोटे उपग्रह और क्यूबसेट्स के विकास में अग्रणी। 
  • स्काईनेट मिलिटरी सैटेलाइट नेटवर्क में सक्रिय भूमिका।
Image credits: Getty
Hindi

CSA (कनाडा): कैनेडियन स्पेस एजेंसी

  • ISS पर कनाडार्म रोबोटिक आर्म का विकास और संचालन। 
  • RADARSAT प्रणाली से पृथ्वी अवलोकन और आपदा प्रबंधन में योगदान।
Image credits: Getty
Hindi

ISA (इजराइल): इजराइल स्पेस एजेंसी

  • छोटे उपग्रहों के विकास और निगरानी में अग्रणी। 
  • बेरेशीट मिशन के साथ चंद्रमा पर पहला इजराइली मिशन।
Image credits: Getty
Hindi

SUPARCO (पाकिस्तान): स्पेस एंड अपर एटमॉस्फियर रिसर्च कमिशन

  • संचार और मौसम विज्ञान उपग्रहों का प्रक्षेपण और संचालन।
  • रॉकेट और प्रक्षेपण यान के विकास में आत्मनिर्भरता पर ध्यान।
Image credits: Getty
Hindi

ANASA (संयुक्त अरब अमीरात): संयुक्त अरब अमीरात अंतरिक्ष एजेंसी

  • होप प्रोब मिशन के साथ पहला अरब इंटरप्लेनेटरी मिशन। 
  • चंद्रमा और मंगल पर भविष्य के मिशनों के लिए योजना।
Image Credits: Getty