Bollywood

April में बॉक्स ऑफिस पर धमाका करेंगी 10 फिल्में, फटाफट नोट करें डेट

Image credits: Our own

1. बड़े मियां छोटे मियां

अक्षय कुमार-टाइगर श्रॉफ की फिल्म बड़े मियां छोटे 10 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। डायरेक्टक अली अब्बास जफर की इस फिल्म में साउथ एक्टर पृथ्वीराज सुकुमारन विलेन बने हैं।

Image credits: instagram

2. मैदान

अजय देवगन की फिल्म मैदान भी 10 अप्रैल को रिलीज हो रही है। मैदान का निर्देशन अमित रविंदरनाथ शर्मा ने किया है। इसमें प्रियामणि, गजराज राव और रुद्रनील घोष भी हैं।

Image credits: instagram

3. फैमिली स्टार

विजय देवरकोंडा-मृणाल ठाकुर की फिल्म फैमिली स्टार 5 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म को परशुराम पेटला ने डायरेक्ट किया है। इसमें वासुकी, रोहिणी हट्टंगडी और रवि बाबू हैं। 

Image credits: instagram

4. मंकी मैन

देव पटेल के निर्देशन में बनी पहली फिल्म मंकी मैन 5 अप्रैल को रिलीज हो रही है। इसमें शोभिता धूलिपाला, विपिन शर्मा, अश्विनी कालसेकर, सिकंदर खेर, मकरंद देशपांडे हैं।

Image credits: instagram

5. अरणमनई 4

तमन्ना भाटिया की तमिल हॉरर कॉमेडी फिल्म अरणमनई 4 इसी महीने 11 तारीख को रिलीज होगी। इसके डायरेक्टर सुंदर सी है। इसमें राशि खन्ना, संतोष प्रताप, योगी बाबू आदि हैं।

Image credits: instagram

6. अमर सिंह चमकीला

दिलजीत दोसांझ -परिणीति चोपड़ा की फिल्म अमर सिंह चमकीला 12 अप्रैल को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी। फिल्म पंजाबी गायक अमर सिंह चमकीला की बायोपिक है, जिसके डायरेक्टर इम्तियाज अली है।

Image credits: instagram

7. मिस्टर एंड मिसेज माही

फिल्म मिस्टर एंड मिसेज माही में जाह्नवी कपूर-राजकुमार राव है। यह मूवी 19 अप्रैल को रिलीज होगी। धर्मा प्रोडक्शंस के बैनर तले बनी फिल्म का निर्देशन शरण शर्मा ने किया है।

Image credits: instagram

8. दो और दो प्यार

विद्या बालन-इलियाना डिक्रूज की फिल्म दो और दो प्यार 19 अप्रैल को रिलीज हो रही है। इसका निर्देशन शीर्षा गुहा ठाकुरता ने किया है। फिल्म में सेंधिल राममूर्ति और प्रतीक गांधी भी हैं।

Image credits: instagram

9. लव सेक्स और धोखा 2

बालाजी मोशन पिक्चर्स की फिल्म लव सेक्स और धोखा 2 को दिबाकर बनर्जी ने निर्देशित किया है। फिल्म 19 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इसमें निमृत कौर अहलूवालिया-अनुपम जोरदार हैं।

Image credits: instagram

10. रुस्लान

आयुष शर्मा और सुश्री मिश्रा की एक्शन थ्रिलर फिल्म रुस्लान 26 अप्रैल को रिलीज होगी। निर्देशक करण एल बुटानी द्वारा निर्देशित फिल्म में साउथ एक्टर जगपति बाबू भी हैं।

Image credits: instagram