Bollywood

अक्षय कुमार की वो 7 फिल्में जिनसे खड़ा हुआ विवाद, अब पचड़े में OMG 2

Image credits: instagram

OMG 2 का टीजर

हाल ही में अक्षय कुमार की अपकमिंग फिल्म OMG 2 टीजर रिलीज किया गया था, जिसे सोशल मीडिया पर पसंद किया। साथ ही लोगों ने चेतावनी भी थी कि फिल्म में धर्म का अपमान नहीं होना चाहिए।

Image credits: instagram

CBFC के सामने अक्षय कुमार की OMG 2

अक्षय कुमार की ओएमजी 2 के टीजर को काफी पसंद किया गया, लेकिन अब फिल्म सेंसर बोर्ड के सामने है, यह देखने के लिए कि फिल्म के जरिए किसी की भी धार्मिक भावनाओं को ठेस ना पहुंचे।

Image credits: instagram

ओह माय गॉड पर हुआ था विवाद

2012 में आई अक्षय कुमार की फिल्म ओह माय गॉड पर काफी विवाद हुआ था। कहा जाता है कि इस फिल्म की वजह से कईयों की धर्मिक भावनाओं को ठेस पहुंची थी।

Image credits: instagram

अक्षय कुमार को चेंज करना पड़ा था इस फिल्म का नाम

2020 में आई अक्षय कुमार की फिल्म लक्ष्मी को लेकर भी जमकर विरोध हुआ था। पहले फिल्म का नाम लक्ष्मी बॉम्ब थी, जिसपर कईयों ने आपत्ति जताई थी कि ये मां लक्ष्मी का अपमान है।

Image credits: instagram

राम सेतु भी फंसी थी विवादों में

अक्षय कुमार की 2022 में आई फिल्म राम सेतु को लेकर भी खूब विवाद हुआ था। फिल्म में भगवान राम द्वारा बनाए गए राम सेतु बांध की सच्चाई को लेकर सवाल उठाए थे।

Image credits: instagram

अक्षय कुमार की पैडमैन पर चोरी का आरोप

अक्षय कुमार की 2018 में आई फिल्म पैडमैन भी विवादों में फंसी थी। राइटर रिपु दमन जयसवाल ने फिल्म के कुछ सीन्स को उनकी लिखी कहानी से चुराए जाने का आरोप लगाए थे। 

Image credits: instagram

अक्षय कुमार की फिल्म बेल बॉटम पर लगी थी रोक

अक्षय कुमार की फिल्म बेल बॉटम कन्नड़ फिल्म की रीमेक थी, जिसमें पाकिस्तान की हालत को काफी खराब दिखाया गया। इसी वजह से इस फिल्म को इस्लामिक देशों में बैन कर दिया गया था।

Image credits: instagram

सम्राट पृथ्वीराज पर भी हुई खूब विवाद

2022 में आई अक्षय कुमार की फिल्म सम्नाट पृथ्वीराज को लेकर भी खूब विवाद हुआ था। गुर्जर समुदाय और करणी सेना, दोनों ने ही दावा किया था सम्राट पृथ्वीराज चौहान उनकी जाति के थे। 

Image credits: instagram

रक्षा बंधन की कहानी चुराने का आरोप

अक्षय कुमार की फिल्म रक्षा बंधन, जो 2022 में रिलीज हुई थी, पर एक पाकिस्तान फिल्म से कहानी चुराने का आरोप लगा था।

Image credits: instagram