Bollywood

23 बड़े स्टार, करोड़ों का बजट, फिर भी महाडिजास्टर रही यह फिल्म

Image credits: Facebook

राजकुमार कोहली की महाडिजास्टर फिल्म

दिवंगत डायरेक्टर राजकुमार कोहली ने 2002 में फिल्म 'जानी दुश्मन : एक अनोखी कहानी' रिलीज की थी, जो बॉक्स ऑफिस पर महाडिजास्टर साबित हुई थी।

Image credits: Facebook

'जानी दुश्मन: एक अनोखी कहानी' में थी स्टार्स की भरमार

राजकुमार कोहली ने 'जानी दुश्मन : एक अनोखी कहानी' में बॉलीवुड के 23 दिग्गज स्टार्स को लिया था। इनमें से अरमान कोहली और मनीषा कोइराला की फिल्म में मुख्य भूमिका थी।

Image credits: Facebook

'जानी दुश्मन: एक अनोखी कहानी' ये स्टार्स भी दिखे थे

फिल्म में सनी देओल,अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी, अरशद वारसी, आफताब शिवदासानी,आदित्य पंचोली, राज बब्बर, अमरीश पुरी, शरद कपूर, रजत बेदी, जॉनी लीवर, रंभा और सोनू निगम की अहम भूमिका थी।

Image credits: Facebook

'जानी दुश्मन : एक अनोखी कहानी' की स्टारकास्ट में ये भी

'जानी दुश्मन: एक अनोखी कहानी' की स्टार कास्ट में शाहबाज़ खान, किरण कुमार, राजू हिंगू, रजा मुराद, गेविन पैकर्ड, अतुल अग्निहोत्री, अमन वर्मा और उपासना सिंह भी शामिल थे।

Image credits: Facebook

इन स्टार्स ने ठुकराई थी 'जानी दुश्मन: एक अनोखी कहानी'

राजकुमार कोहली ने जब फिल्म का अनाउंसमेंट किया तो इसमें संजय दत्त, जैकी श्रॉफ, अजय देवगन भी शामिल थे। लेकिन वे यह फिल्म नहीं कर सके। शाहरुख़ खान भी यह फिल्म करने वाले थे।

Image credits: Facebook

18 करोड़ रुपए में बनी थी 'जानी दुश्मन: एक अनोखी कहानी'

बॉक्स ऑफिस इंडिया के आंकड़ों के मुताबिक़, 'जानी दुश्मन: एक अनोखी कहानी' का निर्माण लगभग 18 करोड़ रुपए में हुआ था। फिल्म के निर्माता-निर्देशक राजकुमार कोहली ही थे।

Image credits: Facebook

बॉक्स ऑफिस पर कितनी थी 'जानी दुश्मन' की कमाई

फिल्म ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 10.72 करोड़ रुपए कमाए थे। जबकि वर्ल्डवाइड इसका ग्रॉस कलेक्शन 18.56 करोड़ रुपए रहा था। कमजोर कहानी और घटिया  VFX की वजह से फिल्म पिट गई थी।

Image credits: Facebook