शाहिद कपूर की नई फिल्म 'तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया' रिलीज हो गई है। फिल्म को दर्शकों और क्रिटिक्स का मुलाजुला रिस्पॉन्स मिल रहा है। देखना यह है कि यह बॉक्स ऑफिस पर कैसी चलती है।
शाहिद कपूर दिग्गज एक्टर पंकज कपूर और नीलिमा अजीम के बेटे हैं। वे 21 साल से फिल्मों में एक्टिव हैं और अब तक 5 ही हिट फ़िल्में दे पाए हैं। बाकी ज्यादातर फ्लॉप और एवरेज रहीं।
शाहिद कपूर की पहली फिल्म 'इश्क विश्क' 2003 में रिलीज हुई थी और इसने एवरेज प्रदर्शन किया था। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर महज 7.74 करोड़ रुपए कमाए थे।
शाहिद की फ़िदा, दिल मांगे मोर, दीवाने हुए पागल, वाह लाइफ तो हो ऐसी और शिखर फ्लॉप रहीं, इनकी कमाई क्रमशः 9.71 CR, 5.44 CR, 15.17 CR, 5.84 CR और 6.62 CR रही थी।
2006 में शाहिद की '36 चाइना टाउन' सेमी हिट, 'चुप चुप के' एवरेज और 'विवाह' हिट रहीं। इन फिल्मों में क्रमशः 23.05 CR, 13.75 CR और 31.56 CR रुपए कमाए।
शाहिद की फूल एंड फाइनल (फ्लॉप), जब वी मेट (हिट), किस्मत कनेक्शन (फ्लॉप), कमीने (एवरेज), दिल बोले हडिप्पा (फ्लॉप) ने क्रमशः 17.82 CR,31.06CR,22.77 CR, 41.52CR,23.35CR कमाए।
2010 में शाहिद चांस पे डांस (फ्लॉप), पाठशाला (फ्लॉप) बदमाश कंपनी (एवरेज), मिलेंगे मिलेंगे (फ्लॉप), मौसम (फ्लॉप) में दिखे, जिनकी कमाई क्रमशः 20.62 CR, 21.62 CR , 5.41 CR, 11 CR रही।
शाहिद ने 2011-13 के बीच मौसम (फ्लॉप), तेरी मेरी कहानी (फ्लॉप), फटा पोस्टर निकला हीरो (फ्लॉप), आर...राजकुमार (एवरेज) की, जिनकी कमाई क्रमशः 29.75 CR,25.75 CR, 36.53 CR, 66.1 CR रही।
2014-17 के बीच शाहिद हैदर (एवरेज), शानदार (फ्लॉप), उड़ता पंजाब (एवरेज) और रंगून (फ्लॉप) में दिखे, जिनकी कमाई क्रमशः 56.09 CR, 43.13 CR, 60.33 CR और 20.68 CR रुपए रही।
शाहिद 2018-22 के बीच पद्मावत (ब्लॉकबस्टर), बत्ती गुल मीटर चालू (फ्लॉप), कबीर सिंह (ब्लॉकबस्टर), जर्सी (फ्लॉप) में दिखे, जिनकी कमाई क्रमशः 302.68CR, 37.73CR, 278.24CR, 19.68 CR रही।
लिस्ट में सिर्फ उन फिल्मों को लिया गया है, जिनमें शाहिद कपूर का लीड या सपोर्टिंग रोल किया है। ये सभी सिर्फ वो फ़िल्में हैं, जो बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हुई हैं।