MS Dhoni के लिए धोनी की फीस कर देगी हैरान, SSR इसके आगे कुछ भी नहीं
Entertainment news Mar 23 2024
Author: Gagan Gurjar Image Credits:Social Media
Hindi
बॉलीवुड की सबसे पॉपुलर बायोपिक
बॉलीवुड की सबसे पॉपुलर बायोपिक्स की बात करें तो इस लिस्ट में क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी की जिंदगी पर बनी फिल्म 'एमएस धोनी : द अनटोल्ड स्टोरी' टॉप लिस्ट में आती है।
Image credits: Social Media
Hindi
'एमएस धोनी...' में सुशांत सिंह राजपूत लीड रोल में थे
'एमएस धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी' में सुशांत सिंह राजपूत ने लीड यानी महेंद्र सिंह धोनी का रोल निभाया था। दुर्भाग्य से अब वे हमारे बीच नहीं। लेकिन उनकी अदाकारी की आज भी सराहना होती है।
Image credits: Social Media
Hindi
कितने बजट में बनी थी 'एमएस धोनी...'
रिपोर्ट्स की मानें तो नीरज पांडे के निर्देशन में बनी 'एमएस धोनी : द अनटोल्ड स्टोरी' का बजट लगभग 110 करोड़ रुपए था। अरुण पांडे और फॉक्स स्टार स्टूडियो ने इसका निर्माण किया था।
Image credits: Social Media
Hindi
वर्ल्डवाइड कितनी थी 'एमएस धोनी...' की कमाई
'एमएस धोनी : द अनटोल्ड स्टोरी' ने भारत में 133 करोड़ रुपए का नेट और वर्ल्डवाइड 217 करोड़ रुपए का ग्रॉस कलेक्शन किया था।
Image credits: Social Media
Hindi
महेंद्र सिंह धोनी ने ली थी तगड़ी फीस
कोईमोई की रिपोर्ट के मुताबिक़, 'एमएस धोनी...' के लिए महेंद्र सिंह धोनी ने लगभग 45 करोड़ रुपए चार्ज किए थे, जो फिल्म की वर्ल्डवाइड कमाई का 20.73 फीसदी है।
Image credits: Social Media
Hindi
सुशांत सिंह राजपूत को कितनी फीस मिली थी?
इसी रिपोर्ट में बताया गया है कि 'एमएस धोनी...' के लिए सुशांत सिंह राजपूत को सिर्फ 2 करोड़ रुपए मिले थे। यह धोनी के मुकाबले महज 4.4 फीसदी ही है।
Image credits: Social Media
Hindi
कब रिलीज हुई थी 'एमएस धोनी...'
'एमएस धोनी...' 30 सितम्बर 2016 को रिलीज हुई थी। इस फिल्म में अनुपम खेर, दिशा पाटनी और कियारा आडवाणी ने महत्वपूर्ण किरदार निभाए हैं।