Entertainment news

साउथ का वह विलेन, जिसकी हर हिंदी फिल्म ब्लॉकबस्टर हुई, बस एक नहीं चली

Image credits: Twitter

सलमान खान की 'सिकंदर' को मिल गया विलेन

सलमान खान की आने वाली फिल्म 'सिकंदर' को विलेन मिल गया है। चर्चा है कि कटप्पा के नाम से मशहूर हो चुके सत्यराज इस फिल्म में विलेन की भूमिका करने जा रहे हैं।

Image credits: Twitter

अब तक चार हिंदी फिल्मों में नज़र आ चुके सत्यराज

सत्यराज वैसे तो साउथ फिल्मों के हीरो हैं। लेकिन वे 4 हिंदी फिल्मों में दिख चुके हैं। इनमें से तीन ब्लॉकबस्टर रहीं। लेकिन एक डिजास्टर साबित हुई।जानिए इन चारों फिल्मों के बारे में...

Image credits: Twitter

1. चेन्नई एक्सप्रेस (2013)

सत्यराज इस फिल्म में दीपिका पादुकोण के पिता बने थे। फिल्म के लीड हीरो शाहरुख़ खान थे। इस ब्लॉकबस्टर फिल्म ने भारत में नेट 207 करोड़ और वर्ल्डवाइड ग्रॉस करीब 396 करोड़ कमाए थे।

Image credits: Twitter

2. बाहुबली : द बिगिनिंग (2015)

प्रभास स्टारर इस फिल्म में सत्यराज ने कटप्पा का रोल निभाया था। इस ब्लॉकबस्टर फिल्म के हिंदी वर्जन ने 119 करोड़ और वर्ल्डवाइड 168 करोड़ रुपए कमाए थे।

Image credits: Twitter

3. बाहुबली 2 : द कन्क्लूजन (2017)

यह 'बाहुबली : द बिगिनिंग' का दूसरा पार्ट है। ऑलटाइम ब्लॉकबस्टर रही इस फिल्म के हिंदी वर्जन ने भारत में नेट 510 करोड़ और वर्ल्डवाइड ग्रॉस 801.6 करोड़ रुपए कमाए थे।

Image credits: Twitter

4. राधे श्याम (2022)

प्रभास स्टारर इस फिल्म में सत्यराज ने विलेन परमहमसा का किरदार निभाया था। इस डिजास्टर फिल्म के हिंदी वर्जन ने भारत में नेट 17 करोड़ और वर्ल्डवाइड ग्रॉस 21 करोड़ कमाए थे।

Image credits: Twitter

सत्यराज की अपकमिंग फ़िल्में

सत्यराज की अपकमिंग हिंदी फिल्मों में 'मुंज्या' शामिल है, जिसमें शरवरी और अभय वर्मा की मुख्य भूमिका है। यह सुपर नेचुरल कॉमेडी हॉरर फिल्म 7 जून को रिलीज होगी।

Image credits: Twitter