South Cinema

महेश बाबू की 7 सबसे महंगी फ़िल्में, 2 का बॉक्स ऑफिस पर बजट भी ना निकला

Image credits: Instagram

1. गुंटूर कारम (Guntur Kaaram)

त्रिविक्रम श्रीनिवास निर्देशित यह फिल्म हाल ही में रिलीज हुई है। इस फिल्म का निर्माण लगभग 125 करोड़ रुपए में हुआ है। फिल्म ने वर्ल्डवाइड 149.2 करोड़ रुपए कमा लिए हैं।

Image credits: Instagram

2. सरकारु वारी पाटा (Sarkaru Vaari Paata)

लगभग 125 करोड़ रुपए के बजट में बनी यह फिल्म 2022 में रिलीज हुई थी। परसुराम निर्देशित इस सुपरहिट फिल्म ने वर्ल्डवाइड 195.8 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया था।

Image credits: Instagram

3. स्पाइडर (Spyder)

2017 में रिलीज हुई यह फिल्म डिजास्टर रही थी। ए. आर. मुरुगडॉस निर्दशित इस फिल्म का निर्माण 120 करोड़ रुपए में हुआ था और वर्ल्डवाइड यह 117.8 करोड़ रुपए ही कमा पाई थी।

Image credits: Instagram

4. भारत अने नेनू (Bharath Ane Nenu)

कोरतला शिवा निर्देशित यह सुपरहिट फिल्म 2018 में रिलीज हुई थी। फिल्म की लागत करीब 95 करोड़ रुपए थी और इसे दुनियाभर में 164.9 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया था।

Image credits: Instagram

5. महर्षि (Maharshi)

इस सुपरहिट फिल्म ने वर्ल्डवाइड 170.5 करोड़ रुपए कमाए थे। 2019 में आई इस फिल्म का निर्माण करीब 90 करोड़ रुपए में हुआ था और वामसी पैदीपल्ली ने इसका निर्देशन किया था।

Image credits: Instagram

6. सरिलेरू नीकेव्वरू( Sarileru Neekevvaru)

85 करोड़ में बनी यह ब्लॉकबस्टर फिल्म महेश बाबू की अब तक की सबसे कमाऊ फिल्म है। 2020 में आई इस फिल्म का निर्देशन अनिल रविपुड़ी ने किया था और इसने वर्ल्डवाइड 214.8 करोड़ रुपए कमाए थे।

Image credits: Instagram

7. ब्रह्मोत्सवं (Brahmotsavam)

इस डिजास्टर फिल्म का निर्माण करीब 75 करोड़ रुपए में हुआ था और वर्ल्डवाइड यह महज 58.3 करोड़ रुपए के कलेक्शन पर सिमट गई थी। श्रीकांत अद्दला निर्देशित यह फिल्म 2016 में रिलीज हुई थी।

Image credits: Instagram