South Cinema
मलयालम फिल्म इंडस्ट्री भले ही बेहद छोटी इंडस्ट्री है। भले ही अब तक यहां से कोई बड़ी पैन इंडिया फिल्म नहीं आई। लेकिन यहां के स्टार्स भी फीस के तौर पर मोटी रकम चार्ज करते हैं।
रिपोर्ट्स की मानें तो मलयालम सिनेमा के सबसे महंगे स्टार मोहनलाल हैं। वे इस मामले में ममूटी, पृथ्वीराज सुकुमारन, दुलकर सलमान और फहाद फाजिल जैसे स्टार्स पर भारी पड़ते हैं।
रिपोर्ट्स की मानें तो मोहनलाल एक फिल्म के लिए रोल के अनुसार 8 से 17 करोड़ रुपए चार्ज करते हैं। बताया जाता है कि रजनीकांत स्टारर 'जेलर' के लिए उन्होंने 8 करोड़ रुपए लिए थे।
रिपोर्ट्स के मुताबिक़, मोहनलाल के पास आज की तारीख में 376 करोड़ रुपए की संपत्ति है। वे बीते 40 सालों से फिल्मों में काम कर रहे हैं और उन्होंने अब तक 400 से ज्यादा फ़िल्में की हैं।
मलयालम सिनेमा के दूसरे सबसे महंगे स्टार ममूटी हैं। वे एक फिल्म के लिए लगभग 4-10 करोड़ रुपए लेते हैं। उनके पास करीब 340 करोड़ रुपए की संपत्ति है।
रिपोर्ट्स के मुताबिक़, दुलकर सलमान सबसे ज्यादा फीस लेने वाले स्टार्स में शामिल हैं। करीब 57 करोड़ की नेट वर्थ वाले दुलकर सलमान एक फिल्म के लिए 3-8 करोड़ रुपए चार्ज करते हैं।
पिछली बार 'सलार पार्ट 1 : सीजफायर' में दिखे पृथ्वीराज सुकुमारन एक फिल्म के लिए लगभग 3-10 करोड़ रुपए लेते हैं। उनके पास लगभग 54 करोड़ रुपए की संपत्ति है।
'पुष्पा 2' में नज़र आने जा रहे अभिनेता फहाद फाजिल की हर फिल्म के लिए फीस 3.5 करोड़ से 6 करोड़ रुपए होती है। वे करीब 33 करोड़ की संपत्ति के मालिक हैं।
टोविनो थॉमस का नाम मलयालम के सबसे मांगे एक्टर्स में आता है। उनके पास लगभग 215 करोड़ रुपए की संपत्ति है और वे एक फिल्म के 1-4 करोड़ रुपए चार्ज करते हैं।