South Cinema

इस साल साउथ की टॉप 5 फ़िल्में, 4 के हिंदी वर्जन 30 करोड़ भी नहीं कमा पाए

Image credits: Twitter

हिंदी बेल्ट में रिलीज हुईं साउथ की फ़िल्में

साउथ इंडियन सिनेमा ने कुछ फ़िल्में डब होकर हिंदी बेल्ट में रिलीज हुईं। हालांकि, इनमें से सिर्फ एक फिल्म ऐसी है, जो 50 करोड़ के आंकड़े को छू पाई है। जानिए टॉप 5 फिल्मों के बारे में...

Image credits: Twitter

1. सलार (Salaar)

प्रशांत नील डायरेक्टेड, प्रभास स्टार तेलुगु फिल्म Salaar हाल ही में रिलीज हुई। पैन इंडिया 255.4  करोड़ रुपए कमाने वाली इस फिल्म ने हिंदी बेल्ट में 68.2 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया है।

Image credits: Twitter

2. Leo

लोकेश कनगराज के निर्देशन वाली इस तमिल फिल्म के लीड हीरो थलापति विजय हैं। फिल्म ने पैन इंडिया 341 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया, जबकि हिंदी में इसकी कमाई 27.17 करोड़ रुपए रही।

Image credits: Twitter

3. पोन्नियिन सेल्वन पार्ट 2

इस तमिल फिल्म के डायरेक्टर मणि रत्नम हैं।इसमें चियान विक्रम जैसे स्टार्स लीड रोल में हैं। पैन इंडिया 182 करोड़ कमाने वाली इस फिल्म ने हिंदी बेल्ट में 16.24 करोड़ रुपए कमाए थे।

Image credits: Twitter

4. वारिसू

वामशी पैदिपल्ली के निर्देशन में बनी इस तमिल फिल्म ने पैन इंडिया 178.14 करोड़ और हिंदी बेल्ट में 7.92 करोड़ रुपए कमाए। फिल्म के लीड हीरो थलापति विजय हैं।

Image credits: Twitter

5. जेलर

रजनीकांत स्टारर इस तमिल फिल्म के डायरेक्टर नेल्सन दिलीप कुमार हैं। फिल्म ने पूरे भारत में 348.55 करोड़ रुपए कमाए, जबकि हिंदी बेल्ट में इसका कलेक्शन 7.24 करोड़ रुपए रहा।

Image credits: Twitter