Food

समर में बिहारी सत्तू का कमाल, बनाएं 6 तरह के डिश, एक तो भगा देगी गर्मी

Image credits: social media

सत्तू पराठा

चार चम्मच सत्तू में प्याज, लहसुन, हरी मिर्च, धनिया बारिक काटकर डालें। थोड़ा सा नींबू का रस, नमक और काली मिर्च मिलाकर सत्तू का मसाला तैयार करें। इसे आटे में भरकर पराठा बनाएं।

Image credits: Getty

सत्तू शरबत

गर्मी में सत्तू का शरबत पीना फायदेमंद होता है। एक गिलास पानी में 2 चम्मच सत्तू, नींबू का रस, काला नमक और हल्का सा चीनी मिलाकर यह शरबत तैयार कर सकते हैं। यह गर्मी को दूर रखती है।

Image credits: social media

सत्तू का चीला

सत्तू का चीला बनाने के लिए चार बड़े चम्मच सत्तू लें। प्याज,टमाटर,हरी मिर्च, हरा धनिया बारिक काटकर डालें। नमक और काली मिर्च पाउडर मिलाकर सत्तू का चीला बनाएं।

Image credits: social media

लिट्टी चोखा

लिट्टी चोखा में सबसे अहम किरदार सत्तू ही निभाता है। सत्तू का मसाला तैयार करके आटे की लोई में भरे और इसे उपले पर सेंके। इसके साथ घी और हरी चटनी और चोखा सर्व करें।

Image credits: social media

सत्तू का लड्डू

आप चाहे तो सत्तू का लड्डू भी बना सकते हैं। समर में इसे खाने से प्यास ज्यादा लगती है जिससे शरीर में डिहाइड्रेशन नहीं होता है। सत्तू में घी और चीनी मिलाकर लड्डू तैयार कर सकते हैं।

Image credits: social media

सत्तू का लड्डू

आप चाहे तो सत्तू का लड्डू भी बना सकते हैं। समर में इसे खाने से प्यास ज्यादा लगती है जिससे शरीर में डिहाइड्रेशन नहीं होता है। सत्तू में घी और चीनी मिलाकर लड्डू तैयार कर सकते हैं।

Image credits: social media