पंजाबी पराठों से करें दिन की शुरुआत, नाश्ते में बनाएं 7 Stuff Paratha
Food Feb 06 2025
Author: Deepali Virk Image Credits:Pinterest
Hindi
आलू पराठा
आलू पराठा पंजाब का सबसे फेमस पराठा है, जिसमें उबले आलू को मैश करके सूखे मसाले, हरा, धनिया हरी मिर्च की स्टफिंग को आटे में स्टफ करके बनाया जाता है।
Image credits: Pinterest
Hindi
गोभी पराठा
गोभी पराठा बनाने के लिए गोभी को कद्दूकस कर लें। इसमें सूखे मसाले,अदरक, हरी मिर्च, अमचूर पाउडर डालें और गेहूं के आटे के डो में स्टफ करके उसके पराठे बनाएं।
Image credits: Pinterest
Hindi
पनीर पराठा
प्रोटीन पैक पराठा बनाने के लिए पनीर को कद्दूकस करें, इसमें कसूरी मेथी, हरी मिर्च, चाट मसाला मिलाएं और इसे आटे में स्टफ करके पराठे बनाएं। मक्खन और दही के साथ परोसें।
Image credits: Pinterest
Hindi
मूली पराठा
मूली को कद्दूकस करके इसमें हरा धनिया, हरी मिर्च, अजवाइन मिलाएं और आटे में स्टफ करके इसे दोनों तरफ से सेंक लें। ये पराठा सर्दियों में खास तौर पर खूब पसंद किया जाता है।
Image credits: Pinterest
Hindi
मिस्सी पराठा
मिस्सी पराठा अलग-अलग प्रकार के आटे से बनाया जाता है। आप बेसन, गेहूं, बाजार, रागी का आटा मिक्स करके इसमें नमक, अजवाइन, लाल मिर्च, धनिया पत्ती डालें और इसके पराठे बनाएं।
Image credits: Pinterest
Hindi
लच्छा पराठा
पंजाब में लच्छा पराठा बहुत फेमस है, जिससे कई परते बनाई जाती है और इसे आमतौर पर तंदूर में बनाया जाता है, लेकिन आप इसे तवे पर भी बना सकते हैं।
Image credits: Pinterest
Hindi
मेथी पराठा
पंजाब में मेथी के पराठे पर खूब खाएं जाते हैं। इसमें ताजी मेथी की पत्ती, अदरक और हरी धनिया आटा में डालकर गूंथा जाता है, फिर इसके पराठे बनाए जाते हैं।