Hindi

Paris Olympic 2024: इन 7 फ्रेंच डिश को ओलंपिक के दौरान जरूर करें ट्राई

Hindi

बौइफ बौर्गुइन्योन (Boeuf Bourguignon)

बौइफ बौर्गुइन्योन फ्रेंच बर्गंडी क्षेत्र का एक ट्रेडिशनल डिश है। मांस को वाइन, सब्जियां और विभिन्न मसालों के साथ धीमी आंच पर पकाया जाता है।

Image credits: social media
Hindi

कोक औ विन (Coq au Vin)

कोक औ विन एक ट्रेडिशनल फ्रेंच चिकन डिश है, जिसे रेड वाइन, बेकन, मशरूम, और प्याज के साथ पकाया जाता है। इसका स्वाद अद्भूत होता है और यह किसी भी खाने के शौकीन को लुभा सकता है।

Image credits: social media
Hindi

क्रेम ब्रूले (Crème Brûlée)

क्रेम ब्रूले एक क्लासिक फ्रेंच डेसर्ट है, जिसमें वनीला फ्लेवर कस्टर्ड और इसके ऊपर क्रिस्पी कैरमल की लेयर होती है। यह मिठाई आपके खाने के अनुभव को और भी खास बना देगी।

Image credits: pexels
Hindi

क्रोइसेंट (Croissant)

पेरिस की सुबह का सबसे मशहूर नाश्ता क्रोइसेंट है। यह बटर से भरपूर और बाहर से खस्ता होता है। चाहे आप इसे अकेले खाएं या कॉफी के साथ, इसका स्वाद आपको मदहोश कर देगा।

Image credits: pexels
Hindi

रैटकूई (Ratatouille)

रैटकूई एक पारंपरिक फ्रेंच डिश है, जो कई तरह की सब्जियों से मिलाकर बनाई जाती है। यह डिश ने केवल टेस्टी होता है, बल्कि इसे बनाने का तरीका भी अलग होता है।

Image credits: pexels
Hindi

टार्ट टाटिन (Tarte Tatin)

टार्ट टाटिन एक लोकप्रिय फ्रेंच एप्पल पाई है, जिसमें कारमेलाइज्ड एप्पल्स का स्वाद होता है। यह पेस्ट्री अपने आप में ही एक मिठाई का अनोखा अनुभव देती है।

Image credits: pexels
Hindi

फ्रेंच अनियन सूप (French Onion Soup)

फ्रेंच अनियन सूप प्याज और बीफ स्टॉक से बनाई जाने वाली सूप है, जिसके ऊपर पनीर और ब्रेड की लेयर होती है। यह सूप पेरिस के ठंडे मौसम में गर्माहट का एहसास दिलाती है।

Image Credits: social media