Food

मानसून में बिहार के 7 फूड्स का चखें स्वाद, दिल हो जाएगा बाग-बाग

Image credits: Getty

मानसून में लिट्टी चोखा के क्या कहने

बारिश के मौसम में लिट्टी चोखा का स्वाद चख लें तो मन नाच उठेगा। आटे की लोई में मिक्स सत्तू भरकर लिट्टी तैयार की जाती है। वहीं चोखा आलू, बैंगन और टमाटर को मिक्स करके बनाया जाता है।

Image credits: Getty

सत्तू पराठा

सत्तू पराठा बिहार में एक लोकप्रिय नाश्ता है। यह सत्तू से भरी हुई गेहूं के आटे से बनी एक रोटी होती है। मक्खन, घी, दही या अचार के साथ सत्तू पराठा परोसा जाता है। 

Image credits: Getty

घुघनी

घुघनी एक मसालेदार और तीखी सब्जी है जो सूखे सफेद या काले चने से बनाई जाती है। इसे प्याज, टमाटर और सुगंधित मसालों के मिश्रण के साथ पकाया जाता है। 

Image credits: google

दाल पीठा

दाल पीठा बिहार में एक स्वादिष्ट डिश है। चावल के आटे की लोई में मसालेदार दाल भरकर भाप में पकाया जाता है। इसे अक्सर टमाटर की चटनी या आलू चोखा के साथ परोसा जाता है।

Image credits: google

खाजा

खाजा बिहार की एक लोकप्रिय मिठाई है। इसे आटे, घी और चीनी की चाशनी से बनी परतदार लोई को डीप फ्राई करके बनाया जाता है। परिणाम एक कुरकुरा, परतदार स्वीट डिश है। 

Image credits: google

मालपुआ

मालपुआ बिहार में लोकप्रिय मिठाई है। यह आटे, दूध और चीनी के घोल से बनाया जाता है, जिसे सुनहरा होने तक डीप फ्राई किया जाता है और फिर चीनी की चाशनी में डुबोया जाता है। 

Image credits: freepik

ठेकुआ

ठेकुआ वैसे तो मुख्य रूप से छठ पूजा में बनता है। लेकिन बिहार के लोग इसे कभी भी बनाकर स्टोर कर लेते हैं। गेहूं के आटे, गुड़ और घी में इसे बनाया जाता है। 

Image credits: freepik