लहसुन हर भारतीय रसोई का एक अहम हिस्सा है। इसके बिना न तो सब्जी का स्वाद आता है और न ही तड़के की खुशबू। लेकिन इसे छीलना एक झंझट भरा काम है।
लहसुन को छीलना एक मुश्किल भरा काम होता है।कई बार तो उंगलियां भी चिपचिपी और बदबूदार हो जाती हैं। लेकिन इस परेशानी का हल शेफ शिप्रा राय ने निकाला है।
शेफ शिप्रा के टिप का उपयोग करते हुए आप बिना हाथ लगाएं लहसुन को छिल सकती हैं।
लहसुन को छीलने से पहले थोड़ा तेल (सरसों या रिफाइंड) उसपर लगा दें। फिर एक कपड़े में लपेट कर कुछ देर के लिए छोड़ दें।
लहसुन की कलियों को कपड़े में लपेटकर धीरे-धीरे पटखें। करीब 1 मिनट बाद जब आप कपड़ा खोलेंगी, तो लहसुन के छिलके खुद-ब-खुद बाहर निकले हुए मिलेंगे
लहसुन जल्दी छिल जाता है। हाथों में बदबू नहीं आती है। छिलका आसानी से उतरता है।
लहसुन में ऐंटीऑक्सीडेंट, विटामिन C, विटामिन B6, मैंगनीज, सेलेनियम और सल्फर यौगिक पाए जाते हैं। जो हेल्थ को निरोग रखने में मदद करते हैं।
सावन में मिठास से पाएं भोले का आशीष! बनाएं हेल्दी मैंगो मखाना पुडिंग
प्रेशर कुकर में गर्म करें बासी रोटियां, 1 ट्रिक से बनेंगी सॉफ्ट
Kolkata Puchka: कोलकता के पुचके का स्वाद आखिर क्यों होता अलग?
आषाढ़ी एकादशी पर बनाएं व्रत स्पेशल साबूदाना वड़ा, जानिए आसान रेसिपी