Hindi

Garlic Fact Check: फल, जड़ या कुछ और? आखिर लहसुन क्या है?

Hindi

फल, सब्जी या जड़ लहसुन?

रसोई में मौजूद लहसुन सिर्फ स्वाद बढ़ाने के लिए ही नहीं, बल्कि सेहत के लिए भी बेहद जरूरी है। लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि लहसुन आखिर है क्या? क्या ये फल है, सब्जी  या जड़?

Image credits: Getty
Hindi

लहसुन असली में क्या है?

कई लोग इसे जड़ समझ लेते हैं क्योंकि ये मिट्टी के नीचे उगता है, जबकि कुछ इसे कंद (bulb) कहते हैं। तो चलिए आज जानते हैं लहसुन, असली में क्या है। 

Image credits: Getty
Hindi

लहसुन क्या है?

लहसुन का वैज्ञानिक नाम है Allium sativum और यह प्याज परिवार का मेंबर है। प्याज, अदरक और शलोट्स की तरह लहसुन भी मिट्टी के अंदर उगता है, लेकिन यह जड़ नहीं, कंद होता है।

Image credits: unsplash
Hindi

जड़ और कंद में फर्क

सीधी बात ये है कि लहसुन जड़ नहीं है, बल्कि कंद है जो पौधे का भूमिगत तना होता है। अक्सर लोग सोचते हैं कि जो भी मिट्टी के नीचे उगे, वो जड़ होता है लेकिन ऐसा नहीं है। 

Image credits: adobe stock
Hindi

लहसुन कैसे उगता है?

लहसुन छोटे-छोटे फाँकों (cloves) से उगाया जाता है। हर फांक मिट्टी में लगाने पर एक नया पौधा बनाती है। इसके ऊपर हरे पत्ते निकलते हैं और नीचे एक नया कंद विकसित होता है।

Image credits: freepik
Hindi

क्या लहसुन फल है?

लहसुन फल नहीं है। फल वो हिस्सा होता है जो फूल से विकसित होकर बीजों को सुरक्षित रखता है। इसलिए इसे फल या सब्जी दोनों नहीं कहा जा सकता, बल्कि कंदीय सब्जी कहना सबसे सही है।

Image credits: Instagram

कद्दू से बनाएं 5 डिलीशियस पार्टी फूड, हैलोवीन पार्टी में छा जाएंगी

भाई दूज पर भाई को 15 मिनट में बनाकर खिलाएं 7 इंस्टेंट मिठाई

ना गलेगी ना सूखेगी, 4 हफ्तों तक गाजर रहेगी फ्रेश, बस अपनाएं ये तरीका

न स्नैक्स न सब्जी, दिवाली पर सबको भाएंगी 5 हैदराबादी चटनी रेसिपी