Hindi

गुड़ी पड़वा पर घर में घोलें महाराष्ट्रीयन स्वाद, बनाएं ये 8 रेसिपी

Hindi

पूरन पोली

गुड़ी पड़वा पर बनने वाली सबसे खास मिठाई पूरन पोली है। इसे चने की दाल और गुड़ से तैयार किया जाता है। इसे आटे में स्टफ करके घी से पराठे की तरह सेंका जाता है।

Image credits: Getty
Hindi

श्रीखंड

श्रीखंड दही से बनने वाली एक स्पेशल मीठी डिश है, जिसे हंग कर्ड केसर, इलायची और ड्राई फ्रूट्स के साथ बनाया जाता है और इसे आमतौर पर पूरी के साथ खाया जाता है।

Image credits: Getty
Hindi

बटाटा भाजी

गुड़ी पड़वा पर आप महाराष्ट्रीयन बटाटा भाजी बना सकते हैं। ये आलू की मसालेदार सब्जी होती है, जिसे पूरी या पोली के साथ सर्व किया जाता है। त्योहारों पर ये डिश जरूर बनाई जाती है।

Image credits: Getty
Hindi

मसाला भात

मसाला भात महाराष्ट्र का मसालेदार पुलाव होता है। इसमें ढेर सारी सब्जियां और मसाले डाले जाते हैं, जिससे इसका स्वाद दोगुना हो जाता है।

Image credits: Getty
Hindi

आमटी

आमटी तुअर की दाल से बनने वाली एक ट्रेडिशनल महाराष्ट्रीयन डिश है, जिसमें खट्टा मीठा स्वाद होता है और इसे चावल के साथ परोसा जाता है।

Image credits: Getty
Hindi

कोथिंबीर वडी

कोथिंबीर वडी धनिया और बेसन से बनने वाला एक स्वादिष्ट स्नेक है, जिसे स्टीम करके बनाया जाता है। फिर इसे राई और हींग के साथ तड़का लगाकर सर्व किया जाता है।

Image credits: Getty
Hindi

साबूदाना खिचड़ी

गुड़ी पड़वा पर अगर आप व्रत रख रहे हैं, तो आप साबूदाना खिचड़ी बना सकते हैं। जिसमें ढेर सारी मूंगफली और आलू डाला जाता है। त्योहार और व्रत के दौरान इसे जरूर खाते है।

Image credits: Getty
Hindi

नारियल के लड्डू

आप महाराष्ट्रीयन स्टाइल नारियल के लड्डू भी बना सकते हैं। ये ट्रेडिशनल डिश है, जो फ्रेश नारियल और गुड़ से बनाए जाते है। ये फटाफट बन जाते है और खाने में बहुत स्वादिष्ट लगते है।

Image credits: Getty

Women’s Day Cake Recipe: 30 मिनट में बनाएं हेल्दी आटा केक, मैदा वाला केक भूल जाएंगे आप

Irani Chai Recipe: गाढ़ी-मलाईदार ईरानी चाय, घर में कैसे बनाएं, देखें क्विक रेसिपी

दुबई का फेमस बकलावा अब घर पर,सिर्फ 3 चीजों से बनाएं रिच लेयर्ड मिठाई

होली में गाजर कांजी के अलावा 6 ड्रिंक से फील करें हल्का, बनाने में आसान