Hindi

फैमिली गेस्ट को परोंसे 6 आइटम, मकर संक्रांति इसके बिना अधूरी

Hindi

मकर संक्रांति पर बनाएं 6 आइटम

मकर संक्रांति पर फैमिली गेस्ट को अगर ट्रेडिशनल और शुभ चीजें न परोसी जाएं, तो त्योहार का मजा अधूरा लगता है।मकर संक्रांति पर मेहमानों को जरूर खिलाएं ये 6 आइटम।

Image credits: Getty
Hindi

मकर संक्रांति पर बनाएं पूरनपोली

मकर संक्रांति पर पूरन पोली बनाना सबसे बेस्ट चॉइस है। इसमें चना दाल और गुड़ का मीठा पूरन भरकर घी से सुनहरा होने तक सेकें। ये सबसे बेस्ट लंच या डिनर चॉइस रहेगा।

Image credits: social media
Hindi

कुरकुरी साबुदाना टिक्की

मकर संक्रांति पर स्नैक्स के तौर पर कुरकुरी साबुदाना टिक्की बनाएं। इसमें आलू मिक्स करके मसालेदार बेस बनाएं फिर इसे डीप फ्राई करें। इसे इमली की चटनी के साथ परोसें।

Image credits: Pinterest
Hindi

संक्राति पर नास्ते में बनाएं पोहा

हल्का नास्ता करना है तो संक्राति पर पोहा बनाएं। ये गेस्ट के लिए एकदम परफेक्ट चॉइस बन सकता है। इसे तिल, करी पत्ता और मूंगफली से छोंकेगी तो मकर संक्रांति परफेक्ट ब्रेकफास्ट बनेगा।

Image credits: social media
Hindi

कुरकुरी तिल गजक

मेहमानों के सामने प्लेट में रखी कुरकुरी तिल गजक त्योहार की रौनक बढ़ा देती हैं। सफेद तिल की गजक लंबे समय तक खराब नहीं होती है। ये आइटम चाय संग परोसने के लिए परफेक्ट हैं।

Image credits: social media
Hindi

संक्रांति पर खिलाएं खिचड़ी

उत्तर भारत में मकर संक्रांति को खिचड़ी पर्व भी कहा जाता है। चावल, दाल और देसी घी से बनी इस खिचड़ी के ऊपर घी और तिल का तड़का लगाते हैं। इसे बुजुर्ग और बच्चे सभी पसंद करते हैं।

Image credits: Getty
Hindi

तिल-गुड़ के लड्डू

मकर संक्रांति का नाम आते ही सबसे पहले तिल और गुड़ के लड्डू याद आते हैं। इन्हें तिलगुल कहा जाता है। तिल शरीर को गर्मी देता है और गुड़ इम्युनिटी बढ़ाता है।

Image credits: social media

विंटर स्पेशल फूड! मकर संक्राति पर चूड़ा-दही संग खाएं 5 तरह की सब्जी

न मेहनत न परेशानी, सिर्फ ₹50 में रखे 5 तरह के देसी अचार

बच्चे के बर्थडे पर घर पर तैयार करें ये 5 रेसिपी, फ्रेंड्स कहेंगे वाह!

आंवला को इन 6 तरीकों से करें स्टोर, अपनाएं ये देसी तरीके