Hindi

कहीं नकली लहसुन तो नहीं खा रहे आप? इन 7 तरीकों से करें पहचान

Hindi

मसालों के बाद बाजार में मिलावटी लहसुन

दूध,मसालों, मेवा में मिलावट आम बात है लेकिन इस वक्त बाजार में लहसुन भी नकली आ रहे हैं। बीते दिन महाराष्ट्र में एक महिला को किसी ने लहसुन जैसे दिखने वाली सीमेंट बेंच दी।

Image credits: Instagram
Hindi

आसमान छू रही लहसुन की कीमतें

इन दिनों लहसुन के भाव आसमान छू रहे हैं। अगर आप भी असली-नकली लहसुन की पहचान नहीं कर पाते हैं तो इन चीजों को जाने लें ताकि कोई आपको चूना न लगा पाये। 

Image credits: Instagram
Hindi

बिल्कुल सफेद नहीं होता लहसुन

ज्यादातर लोग लहसुन के रंग को लेकर कंफ्यूज रहते हैं। ये सफेद नहीं बल्कि मटमेला रंग में आता है। अगर आपको कोई बिल्कुल सफेद लहसुन बेच रहा है तो उसे छीलकर देख लें। 

Image credits: Pinterest
Hindi

एक बरारबर नहीं होते लहसुन

असली लहसुन कभी एक शेप में नहीं होते हैं। अगर कोई शख्स लहसुन की कलियां सेम आकार में बेच रहा है तो वह नकली भी हो सकता है। 

Image credits: Pinterest
Hindi

छिलका करें चेक

नेचुरल लहसुन का छिलका पतला होता है जो जल्दी निकल आता है,जबकि डुबलीकेट  लहसुन मोटे आकार का होता है और उसे छीलने में भी कड़ी मशक्कत करनी पड़ती है। 

Image credits: Pinterest
Hindi

पानी से चेक करें लहसुन

वहीं आप असली-नकली लहसुन के बारे में पता लगाना चाहते हैं तो पानी में इसे डालें। अगर लहसुन पानी में डूब गया तो वह असली है। वहीं तैरता रहा तो नकली। 

Image credits: Pinterest
Hindi

उच्च गुणवत्ता वाला खरीदें लहसुन

लहसुन हमेशा अच्छी क्वालिटी का खरीदें। कम दाम में आपको केमिकल युक्त या फिर नकली लहसुन भी मिल सकता है। 

Image credits: Pinterest
Hindi

लहसुन की महक से करें पहचान

लहसुन की महक काफी तेज होती है। जो छिलके के ऊपर से भी आती है। अगर आपको लहसुन से कोई भी महक नहीं आती है तो वह नकली हो सकता है। 

Image Credits: Pinterest