Hindi

लंगड़ा आम के दीवाने हो तो ये ट्रिक जान लो, धोखा खाने का सवाल ही नहीं!

Hindi

रंग नहीं, खुशबू पहचानो

  • लंगड़ा आम का रंग अक्सर हरा ही रहता है, चाहे वो पका हो या कच्चा। असली और पका हुआ लंगड़ा आम मीठी और गाढ़ी खुशबू छोड़ता है, जो नकली आमों में नहीं होती।
Image credits: Pinterest
Hindi

चिकनाई नहीं, छिलके की नमी देखो

  • आर्टिफिशियल तरीके से पकाए आम अक्सर बहुत ज़्यादा चिकने होते हैं। जबकि असली लंगड़ा आम के छिलके पर हल्की नमी या सफेद पाउडर जैसा असर हो सकता है, जो उसकी प्राकृतिक पकने की पहचान है।
Image credits: Pinterest
Hindi

आकार हो लंबा-चपटा, साइज ज़्यादा बड़ा न हो

  • लंगड़ा आम का आकार थोड़ा लंबा और चपटा होता है। अगर आम बहुत बड़ा, गोल या भारी लगे तो वह लंगड़ा नहीं बल्की कोई दुसरा आम हो सकता है।
Image credits: Pinterest
Hindi

दाग-धब्बे हों तो घबराओ नहीं

  • असली पके हुए लंगड़ा आम पर थोड़े बहुत काले या भूरे धब्बे होना आम बात है। बिल्कुल चिकना और एक जैसा रंग होने का मतलब है कि उसे केमिकल से पकाया गया है।
Image credits: Pinterest
Hindi

दबाने पर हल्का दबे, गूदेदार लगे

  • जब आप आम को हल्के से दबाते हैं तो वो थोड़ा नरम और स्पंजी महसूस होना चाहिए। अगर वो बहुत सख्त या गूदा चिपचिपा लगे, तो समझिए कि आम कच्चा या जल्दी पकाया गया है।
Image credits: Pinterest
Hindi

कटने पर रेशे बहुत कम और गूदा मलाईदार

  • असली लंगड़ा आम में रेशे बहुत कम होते हैं और उसका गूदा एकदम मलाई जैसा मुलायम और रसदार होता है। स्वाद में हल्की खटास और भरपूर मिठास होती है।
Image credits: Pinterest

रसम-राइस ही नहीं Ema Datshi भी है Deepika की फेवरेट, जानें रेसिपी

Appe Pan में सिर्फ अप्पे नहीं, बनाएं 8 मजेदार रेसिपीज- कम तेल में स्वाद और सेहत दोनों

अब साल भर बना पाएंगे पुदीना की चटनी और मिंट मोजिटो, इस तरह पत्तियों को करें स्टोर

लंगड़ा से तोतापारी और चौसा तक, जानें आम के अजीबो-गरीब नामकरण कैसे हुए?