Hindi

मुंह में मक्खन की तरह पिघल जाएगा ढोकला, इस चीज का लें सहारा

Hindi

गुजरात का फेमस स्नैक्स है ढोकला

ढोकला गुजरात का फेमस नाश्ता है। यह हेल्दी और टेस्टी दोनों होता है। इसे घर पर भी आसानी से बना सकते हैं। बस कुछ चीजों का ध्यान रखना चाहिए। आइए बताते हैं इसके बारे में।

Image credits: Getty
Hindi

बैटर सही से तैयार करें

ढोकला बनाने के लिए सिर्फ बेसन भी ले सकते हैं या फिर चावल और चने का आटा भी। पानी में खोलकर बैटर को 10 मिनट तक फेंटना चाहिए, ताकि उसमें हवा भर जाए और ढोकला सॉफ्ट बनें।

Image credits: Getty
Hindi

ईनो या बेकिंग सोडा का इस्तेमाल

बैटर को फेंटने के बाद इसमें ईनो (फ्रूट सॉल्ट) या थोड़ा सा बेकिंग सोडा मिलाएं। इससे ढोकला बहुत ही नरम और स्पॉंजी बनता है।

Image credits: social media
Hindi

तुरंत करें स्टीम

ढोकला में ईनो या बेकिंग सोडा मिलाने के बाद रखना नहीं चाहिए। इसे तुरंत स्टीम करना चाहिए, ताकि इसकी सॉफ्टनेस बरकरार रहे।

Image credits: Getty
Hindi

स्टीमिंग टाइमिंग

ढोकले को 12-15 मिनट ही स्टीम करना चाहिए। ध्यान रखें कि स्टीमिंग के दौरान ढक्कन को न खोलें, क्योंकि इससे स्टीम बाहर निकल सकती है और ढोकला हार्ड हो सकता है।

Image credits: social media
Hindi

तड़का सही होना चाहिए

ढोकला बनने के बाद तड़के में सरसों के दाने, करी पत्ता और हरी मिर्च का इस्तेमाल करना चाहिए। तड़का ढोकले की नमी को बांधकर रखता है। इससे स्वाद भी बढ़ता है।

Image credits: social media
Hindi

नींबू और चीनी का घोल

तड़के के बाद ढोकले पर नींबू और चीनी का हल्का मीठा-खट्टा घोल डालें। यह ढोकले को नमी देता है और उसका स्वाद बढ़ा देता है। इन टिप्स से सॉफ्ट ढोकला बनाएं।

Image Credits: social media