ढोकला और खांडवी सबसे फेमस गुजराती फूड में बेहद लोकप्रिय हैं। दोनों देखने में सेम लगते हैं लेकिन इसका स्वाद, बनावट और तैयारी के बीच 7 बड़े अंतर हैं जो हर फूड लवर को पता होने चाहिए।
ढोलका को बेसन (चने के आटे) और चावल के आटे से बनाया जाता है। लेकिन वहीं खांडवी को केवल बेसन और दही के साथ तैयार किया जाता है।
इसमें बनावट का अंतर होता है। ढोकला देखने में स्पंजी और फूला हुआ होता है। वहीं खांडवी काफी पतला और चिकना होता है, जिसे रोल्स के रूप में परोसा जाता है।
ढोकला को भाप में पकाया जाता है। वहीं खांडवी को धीमी आंच पर पकाया जाता है और फिर पतले परतों में फैलाकर रोल किया जाता है।
ढोकला को बनाना आसान है और खासकर अगर सामग्री सही हो। खांडवी को बनाना थोड़ा मुश्किल है क्योंकि सही गाढ़ापन और रोलिंग तकनीक की जरूरत होती है।
ढोकला के तड़के में सरसों के बीज, हरी मिर्च और करी पत्ते का इस्तेमाल किया जाता है। वहीं खांडवी का तड़का भी सरसों के बीज और करी पत्तों से किया जाता है, लेकिन तड़का हल्का होता है।
ढोकला को धनिया, कद्दूकस किया हुआ नारियल और तड़के के साथ सजाया जाता है। वहीं खांडवी में तड़के के अलावा नारियल और धनिया के साथ हल्के तरीके से सजाया जाता है।