Food

Winter में बनाएं Kiwi Cocktail, सर्दी की हो जाएगी छुट्टी

Image credits: Getty

कीवी है सुपरफूड

कीवी में कई पोषक तत्व मौजूद होते हैं। विटामिन सी, विटामिन K, फोलेट, पोटैशियम इसमें पाया जाता है। इसके अलावा एंटीऑक्सीडेंट्स से यह भरपूर होता है

Image credits: Getty

सर्दी में कीवी खाने के फायदे

सर्दी में कीवी खाने से कई फायदे मिलते हैं। यह सर्दी जुकाम से बचाता है।सर्दी के समय होने वाली इन्फ्लेमेशन कम करता है। वायरस से बचाव करता है। ऑक्सीजन सप्लाई में मदद हेल्प करता है।

Image credits: Getty

कीवी कॉकटेल बनाने के लिए सामग्री

2 पकी कीवी, छिली और टुकड़ों में कटी हुई

10-12 ताज़ी पुदीने की पत्तियां

1 बड़ा चम्मच चीनी

3 चम्मच नींबू का रस

2 औंस सफेद रम

बर्फ के टुकड़े

क्लब सोड़ा

सजावट के लिए कीवी के टुकड़े और पुदीना

Image credits: youtube

बनाने की विधि स्टेप-1

एक ब्लेंडर में, कटी हुई कीवी और चीनी को मिलाएं। एक चिकनी प्यूरी बनने तक ब्लेंड करें। यदि आप सॉफ्ट टैक्चर पसंद करते हैं तो आप प्यूरी को छान सकते हैं।

Image credits: youtube

स्टेप-2

एक गिलास में ताज़ी पुदीने की पत्तियों को नींबू के रस के साथ मिला लें। यह पुदीने के स्वाद को बढ़ाता है। इसमें रम मिलाएं।

Image credits: Getty

स्टेप-3

एक गिलास में बर्फ का टुकड़ा भरें। इसमें कीवी फ्यूरी डालें। फिर रम मिला मिश्रण मिलाएं। इसके ऊपर से क्लब सोडा डालें। फिर इसे अच्छी तरह मिला लें।

Image credits: Getty

स्पेट -4

किवी कॉकटेल को सर्व करने से पहले किवी के टुकड़े और पुदीने के पत्ते से गार्निश करें। 

Image credits: Getty