Food

स्वाद के आगे भूल जाएंगी सुबकुछ,ब्रेकफास्ट में बनाएं 7 हैदराबादी डिश

Image credits: Pinterest

मानसून में बनाएं हैदराबादी ब्रेकफास्ट

बारिश के मौसम में ब्रेकफास्ट की अलग डिमांड होती है। ऐसे में अगर आप भी हर रोज नाश्ते को कन्फ्यूज रहती है तो इन हैदराबादी डिशेज को ट्राई कर सकती हैं। 

Image credits: Pinterest

खीमा

खीमा हैदराबाद की फेमस डिश है। आप इसे मीट और सोयाबीन दोनों के साथ तैयार कर सकती हैं। साथ में बन या पाव के साथ ये गजब का स्वाद देता है। 

Image credits: Pinterest

हैदराबादी खिच़ड़ी

मानसून बीमारियों का घर होता है। बच्चों को हेल्दी रखने के लिए आप ब्रेकफास्ट में हैदराबादी खिचड़ी बना सकती हैं। सब्जियों और खड़े मसालों का स्वाद इसे टेस्टी बनाता है। 

Image credits: Pinterest

स्टफ्ड बैंगन फ्राई

स्टफ्ड बैंगन फ्राई हैदराबाद का पॉपुलर डिश है जो लगभग हर रेस्टोरेंट में मिल जाएगी। यहां पर इसे पाव के साथ खाया जाता है। आप इसे चपाती या पराठे संग सर्व कर सकती हैं। 

Image credits: Pinterest

भेजा फ्राई

निजामों के शहर में भेजा फ्राई प्रसिद्ध डिशों में शुमार है। अगर नॉन वेजीटेरियन है तो इसे लंच या फिर डिनर में ट्राई कर सकती हैं हालांकि हैदराबाद में इसे ब्रेकफास्ट में खाया जाता है।

Image credits: Pinterest

मसाला ओट्स इडली

हेल्थ का ध्यान रखते हुए एक बार मसाला ओट्स इडली जरूर ट्राई करें। ये स्वाद में जितनी टेस्टी होती है उतनी ही हेल्दी भी। आप 15-30 मिनट में इसे बना सकती हैं। 

Image credits: Pinterest

पोहा कचौरी

कचौरी को बहुत खाई होंगी लेकिन क्या कभी हैदराबादी पोहा कचौरी ट्राई की है, अगर नहीं तो इसे जरूर बनाएं। ये हेल्दी होने के साथ जल्दी से बनकर तैयार हो जाती है। 

Image credits: Pinterest

वेजी ऑमलेट

ऑमलेट सेहत के लिए फायदेमंद होता है। आप भी बच्चों से बड़ों तक को वेजी ऑमलेट खिला सकती हैं। शिमला मिर्च,गाजर, बीन्स से तैयार ये ऑमलेट बेहद लजीज होता है। 

Image credits: Pinterest