Hindi

बनारस के 10 फूड जिसे खाकर झन्ना जाएगा माथा!

Hindi

पर्यटकों का बनारस लगता है जमावड़ा

काशी विश्वनाथ मंदिर और शहर के अन्य मंदिरों और घाटों पर श्रद्धा अर्पित करने के लिए दुनिया भर से भक्त बनारस आते हैं। यहां पहुंचे पर्यटक कुछ फेमस डिशेज का लुफ्त जरूर उठाते हैं।

Image credits: Getty
Hindi

कचौड़ी सब्जी

बनारस का कचौड़ी-सब्जी काफी फेमस हैं। यहां पर सैकड़ों दुकाने और ठेले है जहां पर इस डिश को बेचा जाता है।लेकिन लंका गेट पर चाची की कचौड़ी नाम की दुकान है, यहां ये डिश जरूर ट्राई करें।

Image credits: freepik
Hindi

चाट

बनारस के चाट के क्या कहनें। टमाटर से बने चाट को खाकर मन खुश हो जाता है। यहां काशी चाट भंडार का टमाटर चाट काफी फेमस है।

Image credits: Instagram
Hindi

मलइयो

मलइयो इकलौती ऐसी मिठाई है जो बनारस में ही बनती है।दूध और ओस की बूंदों से इस मिठाई को तैयार किया जाता है। मुंह में जाते ही यह मिठाई घुल जाती है। 

Image credits: freepik
Hindi

ठंडई

बाबा की नगरी में ठंडई ना मिले ऐसा हो सकता है। यहां की ठंडई काफी फेमस है। दूध में सूखे मेवे डालकर यह ठंडई बनाई जाती है। यहां की ठंडई पीते ही आत्मा को तृप्त कर देती है।

Image credits: freepik
Hindi

लौंगलता

आटे या मैदा से तैयार यह मिठाई बनारस के कई दुकानों और स्ट्रीट फूड स्टालों पर मिलता है। इस मिठाई को घी में डीप फ्राई किया जाता है और चाशनी में भिगोया जाता है। 

Image credits: Instagram
Hindi

बनारसी पान

बनारसी पान तो वर्ल्ड फेमस है। खाना खाने के बाद लोग पान का बीड़ा जरूर लेते हैं।यहां के लोग ना सिर्फ पान खाते हैं, बल्कि बड़े प्यार से मेहमानों को खिलाते भी हैं।

Image credits: freepik
Hindi

लस्सी

बनारस का लस्सी काफी फेमस है। यहां हर गली में लस्सी की शॉप मिल जाएगी। गुदौलिया में ब्लू लस्सी शॉप है जहां एक बार जरूर जाना चाहिए। इसे पीकर आत्मा प्रसन्न हो जाती है।

Image credits: freepik
Hindi

कुल्हड़ चाय

बनारस आने पर कुल्हड़ चाय पीना मत भूलें।अस्सी घाट स्थित काशी कैफे और पांडे घाट के पास नंदे चाय और कॉफी शॉप में इसका लुफ्त जरूर उठाएं।

Image credits: Getty
Hindi

चूड़ा मटर

सर्दियों के अगर यहां आए  तो चूरा मटर जरूर टेस्ट करें। पोहा, दूध, घी, काजू, ताजा मटर और मसालों से चूड़ा मटर तैयार किया जाता है। काशी चाट भंडार, गोदौलिया रोड पर इसे जरूर ट्राई करें।

Image credits: youtube
Hindi

रबड़ी जलेबी

बनारस का रबड़ी जलेबी भी काफी फेमस है। जब भी आप शहर में हो तो एक बार इसका स्वाद जरूर चखें।नदेसर में ॐ श्री राम भंडार में रबड़ी जलेबी जरूर खाएं। इसका स्वाद लाजवाब होता है।

Image Credits: Instagram