Food

पुचका से लेकर लिट्टी चोखा तक, बिहार के हैं ये 7 फेमस स्ट्रीट फूड

Image credits: pexels

बिहार के हर गली मोहल्ले की शान पुचका

बिहार के बाजार से लेकर गली-मोहल्ले में पुचका बेचते वेंडर दिख जाएंगे। यहां के पुचका में मसालेदार आलू और खट्टा पानी भरकर दिया जाता है। 10 रुपए का 10 पुचका का लुफ्त उठा सकते हैं।

Image credits: Getty

समोसा की क्या बात

बिहार के स्ट्रीट फूड की जान समोसा भी है। इसे चटपटी चटनी और छोले के साथ परोसा जाता है। स्ट्रीट पर आज भी समोसा पांच रुपए में एक खा सकते हैं। जबकी छोला-समोसा आपको 30 रुपए में मिलेगा।

Image credits: Getty

लिट्टी चोखा का स्वाद कर देगा मदहोश

बिहार का लिट्टी चोखा भारत भर में फेमस है। मसालेदार सत्तू से भरे लिट्टी को घी में डूबाकर बैंगन और आलू का चोखा के साथ खाने का आनंद स्वर्ग से परे है। 

Image credits: Getty

घुघनी का गजब का टेस्ट

बिहार में स्ट्रीट फूड में एक और नाम है घुघनी। सफेद और काले चने से बने घुघनी के ऊपर जब कच्चा प्याज बारिक काटकर सर्व किया जाता है तो खाने के बाद मन खुश हो जाता है।

Image credits: social media

आलू -चाट मुंह में ला देगा पानी

बिहार का चटपटा चाट खाकर दूसरे जगह की चाट को भूल जाएंगे। गर्म तवे पर आलू टिक्की में कच्चा टमाटर और छोले मिलाकर जिस तरह चाट तैयार किया जाता है वो हैवेनली होता है।

Image credits: Getty

एग रोल खाकर आ जाएगा मजा

बिहार में एग रोल एक अलग तरीके से बनाया जाता है। पतली सी रोटी पर अंडा तोड़कर डाला जाता है और फिर प्याज का लच्छा और सॉस डालकर बनाया जाता है जिसे खाकर मन तृप्त हो जाता है। 

Image credits: social media

जलेबी पूड़ी

सुबह बिहार के अमूमन हर स्ट्रीट पर पूड़ी जलेबी और आलू की सब्जी बनते दिख जाएगा। लोगों का यह फेवरेट नाश्ता है। 30 से 60 रुपए प्लेट ये आपको अभी भी यहां खाने को मिल जाएगा।

Image credits: social media

मालपुआ

मीठे में अगर कुछ खाना चाहते हैं तो फिर बिहार का मालपुआ का स्वाद ले सकते हैं। 30-50रुपए पीस मिल जाएगा। 

Image credits: Getty