Hindi

Republic Day 2024:5 तिरंगा रेसिपी खाकर देशभक्ति के स्वाद में डूब जाएं

Hindi

तिरंगा खीर

सबसे पहले खीर के तीन अलग परत तैयार करें। केसर डालकर पहले खीर बनाएं। फिर बादाम डालकर खीर बनाएं। इसके बाद हरी परत के लिए हल्का पालक डालकर बनाए। फिर तीनों रंग के खीर को सजा दीजिए।

Image credits: sanjeevkapoor Instagram
Hindi

तिरंगा सैंडविच

ब्रेड पर पहले लेयर में कद्दूकस की हुई गाजर को मेयोनेज के साथ मिलाकर फैलाएं। फिर पनीर या चीज का स्लाइस रखें। हरी चटनी के साथ बारीक कटी हुई पालक की परत लगाकर तिरंगा सैंडविच बनाएं।

Image credits: social media
Hindi

तिरंगा सलाद

केसर की परत के लिए कटी हुई नारंगी गाजर मिलाएं। फिर इसमें दूसरे परत के लिए फेटा चीज या पनीर डालें। हरी परत के लिए खीरा, एवोकैडो और पुदीने डालें।

Image credits: social media
Hindi

तिरंगा ढोकला

बेसन के साथ ट्रेडिशनल ढोकला बैटर बनाए और केसरिया रंग मिला दें। इसके बाद सफेद परत के लिए सादे ढोकला बनाए। हरा परत के लिए पलक का ढोकला बनाए। जब तीनों पक जाए तो एक साथ जोड़ दें।

Image credits: social media
Hindi

तिरंगा पुलाव

बासमती चावल को चुटकी भर केसर डालकर पकाएं। फिर फूलगोभी को स्ट्रीम करके चावल में मिला दें। इसके बाद मटर और पालक को पैन में भूनकर चावल में जोड़कर तिरंगा पुलाव बनाएं।

Image Credits: social media