हिटमैन रोहित शर्मा की थाली में क्या है खास? जानिए उनकी टॉप 5 फूड चॉइस
Food Apr 30 2025
Author: Deepali Virk Image Credits:Instagram
Hindi
रोहित शर्मा का बर्थडे
रोहित शर्मा 30 अप्रैल को अपना 38 वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस समय वह इंडियन प्रीमियर लीग में मुंबई इंडियंस टीम का हिस्सा हैं।
Image credits: Instagram
Hindi
बेहद फूडी है रोहित शर्मा
रोहित शर्मा को खाने पीने का बहुत शौक हैं, लेकिन वह पिज़्ज़ा-पास्ता या बर्गर जैसी चीज नहीं बल्कि घर का बना खाना खाते हैं। उनकी फेवरेट डिशेज कौन सी है आइए हम आपको बताते हैं।
Image credits: Instagram
Hindi
रोहित को पसंद है दाल चावल
एक इंटरव्यू के दौरान रोहित शर्मा ने बताया था कि वह दुनिया में कहीं पर भी हो अगर उन्हें एक प्लेट दाल चावल मिल जाए तो उनका खाना पूरा हो जाता है।
Image credits: facebook
Hindi
आलू का पराठा
रोहित शर्मा को चीट डे पर आलू का पराठा खाना भी बहुत पसंद हैं। हालांकि, इसे वह अपनी डाइट में कम ही लेते हैं।
Image credits: facebook
Hindi
वडा पाव
मुंबइया बॉय रोहित शर्मा को वडा पाव बहुत पसंद हैं। खासकर मुंबई की स्ट्रीट पर मिलने वाला वडा पाव वो किसी भी समय खा सकते हैं।
Image credits: facebook
Hindi
कोथिंबीर वडी
महाराष्ट्र से होने के नाते रोहित शर्मा को मराठी स्नैक्स बहुत पसंद हैं। उन्हें कोथिंबीर वडी जो कि हरी धनिया और चने की दाल के साथ बनाई जाती है वह बहुत पसंद हैं।
Image credits: facebook
Hindi
नॉनवेज के शौकीन भी हैं रोहित शर्मा
रोहित शर्मा को नॉन वेजिटेरियन फूड भी बहुत पसंद हैं। अक्सर अपनी डाइट में वो बटर चिकन, बिरयानी या सीफूड जैसे कोस्टल करी और ग्रिल फिश भी खाते हैं।