इस ट्रिक से बनाएं शकरकंद पराठा, स्वाद के साथ सेहत भी रहेगी फिट
Food Dec 18 2025
Author: Nitu Kumari Image Credits:Gemini AI
Hindi
शकरकंद का सीजन
सर्दी का मौसम शकरकंद का होता है। भुने हुए शकरकंद तो खूब खाएंगे, क्यों ना इसका पराठा बनाया जाए।
Image credits: Getty
Hindi
शकरकंद पराठा हेल्दी भी और टेस्टी भी
शकरकंद पराठा हेल्दी भी होत है और टेस्टी भी। हालांकि इसे बनाना थोड़ा ट्रिकी होता है। तो चलिए बताते हैं, इसे कैसे बनाना है।
Image credits: Gemini AI
Hindi
शकरकंद पराठा बनाने की सामग्री
2 मीडियम शकरकंद
आटा
बारीक कटी हरी मिर्च
½ चम्मच कद्दूकस अदरक
2 टेबलस्पून क्रम्बल पनीर
½ चम्मच जीरा
½ चम्मच लाल मिर्च पाउडर
½ चम्मच गरम मसाला
नमक स्वादानुसार
घी या तेल, सेंकने के लिए
Image credits: Getty
Hindi
पराठा बनाने की विधि
सबसे पहले शकरकंद को अच्छे से धो लें, अब इसे उबाले। ठंडा होने पर इसे छीलकर अच्छे से मैश कर लें।
Image credits: Getty
Hindi
आटा गूंथे
एक बाउल में शकरकंद, आटा, नमक, जीरा, अदरक, हरी मिर्च, लाल मिर्च पाउडर और गरम मसाला मिलाएं। फिर पनीर डालें और इसे अच्छे से गूंध लें।
Image credits: youtube
Hindi
आटा 10 मिनट सेट होने के लिए रखें
आटा नरम और स्मूद होना चाहिए, चिपचिपा नहीं। जरूरत पड़े तो थोड़ा सूखा आटा छिड़क सकते हैं। आटा तैयार होने के बाद ढककर 10 मिनट के लिए रख दें।
Image credits: youtube
Hindi
आटा को हल्के हाथों से बेलें
अब आटे की बराबर लोइयां बना लें। हर लोई को सूखे आटे में लपेटकर हल्का सा दबाएं और धीरे-धीरे गोल पराठा बेलें। ज्यादा जोर न लगाएं क्योंकि आटा सॉफ्ट होता है।
Image credits: Instagram@thekapoors_kitchen
Hindi
रोटी को सेंके
मीडियम आंच पर तवा गरम करें। पराठा डालें और बुलबुले आने पर पलट दें। थोड़ा घी या तेल लगाएं और सुनहरे धब्बे आने तक सेंकें। दूसरी तरफ भी घी लगाकर अच्छे से सेंक लें।