Food

दुनिया का सबसे महंगा आम ममता बनर्जी की 'नगरी' में, 1Kg की कीमत 3 लाख

Image credits: pexels

दुनिया का सबसे महंगा आम मियाजाकी

वेस्ट बंगाल के बीरभूम के दुबराजपुर एक स्थानीय मस्जिद में दुनिया का सबसे महंगा आम उगाया गया। इस आम की नीलामी की गई।

Image credits: pexels

आम की कीमत सुन हिल जाएंगे

एक मियाजाकी आम की कीमत 90 हजार रुपए की होती है। इंटरनेशनल मार्केट में इसकी कीमत 2 लाख 70 हजार रुपए प्रति किलो होती है।

Image credits: pexels

एक आम का वजन 350 ग्राम

जापान में मूल रूप से ‘मियाजाकी’ आम की पैदावार होती है। भारत के कुछ राज्यों जैसे पश्चिम बंगाल, झारखंड और मध्यप्रदेश में इसके कुछ पौधे लगाए गए हैं।

Image credits: pexels

किसने लगाया पौधा

2 साल पहले सैयद सोना नाम के शख्स विदेश घूमने गये थे। वहां से मियाजाकी का पौधा लाए और मस्जिद परिसर में लगा दिया। इस पर पहली फसल आई है।

Image credits: Instagram

कितने आम निकले

एक पेड़ से इस साल 8 आम निकले हैं। हालांकि इस आम की नीलामी में कितने रुपए आए हैं इसे सार्वजनिक नहीं किया है। लेकिन एक अनुमान के मुताबिक 7.5 लाख रुपए की कमाई हुई है।

Image credits: pexels

आम का असली नाम

मियाजाकी आम का असली नाम ताइयो-नो-टोमागो है। जापान की भाषा में इसका मतलब सूरज का अंडा होता है। यह आम अप्रैल से अगस्त में उगाई जाती है।

Image credits: pexels

बैगनी से लाल रंग में बदल जाता आम

मियाजाकी आम का कलर बैंगनी शुरुआत में होता है। फिर यह पकने के बाद डार्क रेड हो जाता है। जो खाने में काफी टेस्टी होती है।

Image credits: Instagram

आम की खासियत

इस आम में एंटीऑक्सीडेंट, बीटा-कैरोटीन और फोलिक एसिड पाए जाते हैं। इसमें शुगर महज 15 प्रतिशत होता है। इसे बहुत सावधानी से उगाना पड़ता है।

Image credits: Getty