Health
एलोवेरा जूस पीने से डाइजेशन बेहतर होता है। यह अपच और चिड़चिड़ा आंत्र सिंड्रोम (आईबीएस) के लक्षणों को कम करने में मदद कर सकता है। यह कब्ज से राहत दिलाता है।
एलोवेरा जूस में पानी की मात्रा अधिक होती है जो आपको हाइड्रेटेड रखने में मदद करता है। शरीर में पानी की सही मात्रा होने से कई तरह के स्वास्थ्य लाभ होते हैं।
एलोवेरा जूस में आवश्यक विटामिन, मिनिरल्स और एंटीऑक्सिडेंट होते हैं, जिनमें विटामिन ए, सी और ई शामिल हैं। ये पोषक इम्युन सिस्टम को मजबूत करते हुए शरीर को काफी फायदे पहुंचाते हैं।
एलोवेरा अपने सूजनरोधी गुणों के लिए जाना जाता है। एलोवेरा जूस पीने से शरीर में सूजन को कम करने में मदद मिल सकती है, जिससे गठिया जैसी सूजन से जुड़ी स्थितियों से राहत मिल सकती है।
एलोवेरा जूस पीने से स्किन को काफी फायदा पहुंचता है। सोरायसिस और मुंहासे को दूर करता है। इसमें मॉइस्चराइजिंग गुण होते हैं जो स्किन को हमेशा सॉफ्ट बनाकर रखता है।
कुछ स्टडी में पता चला है कि एलोवेरा ब्लड शुगर को कंट्रोल करता है। यह टाइप 2 डायबिटीज पेशेंट के लिए अच्छा होता है। कोलेस्ट्रॉल का स्तर भी कम था।