Health

जानें क्यों Weight loss के दौरान इन 7 फलों को नहीं लगाना चाहिए हाथ

Image credits: pexels

केला

केला में पोटेशियम समेत कई पोषक तत्व होते हैं। लेकिन कुछ अन्य फलों की तुलना में नेचुरल शुगर और कैलोरी इसमें अधिक होती है। इसलिए वेट लॉस जर्नी के दौरान इसे खाने से मना किया जाता है।

Image credits: pexels

अंगूर

अंगूर हेल्दी फल है। लेकिन इसमें शुगर की मात्रा काफी होती है। अपने छोटे आकार के कारण जल्दी से कैलोरी बढ़ा सकते हैं। वेट लॉस जर्नी के दौरान कम शुगर वाले फल चुनना चाहिए।

Image credits: Getty

आम

आम स्वादिष्ट रूप से मीठा होता है, लेकिन कई अन्य फलों की तुलना में इसमें चीनी और कैलोरी भी अधिक होती है। इसका सेवन नियमित नहीं करना चाहिए। हां कभी-कभार इसका खाने में कोई बुराई नहीं।

Image credits: Getty

चेरी

चेरी मीठी और स्वादिष्ट होती है, लेकिन इसमें कुछ अन्य फलों की तुलना में अधिक नेचुरल शुगर होता है। इन्हें कम मात्रा में खाना एक अच्छा विचार है।

Image credits: pexels

सूखे मेवे

सूखे मेवे चीनी और कैलोरी के बड़े स्त्रोत होते हैं। क्योंकि इसका पानी सूखा दिया जाता है। इसलिए इसका उपयोग करने से कैलोरी ज्यादा मिलती है। इसलिए वेट लॉस के दौरान इसका सेवन ना करें।

Image credits: pexels

अनानास

अनानास में नेचुरल शुगर काफी अधिक होती है। हालांकि यह विटामिन और खनिजों का एक अच्छा स्रोत है।लेकिन इसका सीमित मात्रा में सेवन करना महत्वपूर्ण है।

Image credits: freepik

खरबूजा

खरबूजा में ज्यादा पानी होता है। लेकिन इसमें नेचुरल शुगर की मात्रा भी ज्यादा होती है। वेट लॉस के दौरान इसका इस्तेमाल भी कम मात्रा में करना चाहिए।

Image credits: Getty