Health

इस डाइट प्लान से भारती सिंह ने घटाया 15 किलो वजन, आप भी करें फॉलो

Image credits: Instagram

91 किलो की भारती सिंह हुई 76 किलो की

भारती सिंह ने प्रेगनेंसी के दौरान एक बार फिर वेट गेन कर लिया था। लेकिन प्रेगनेंसी के बाद उन्होंने एक दो नहीं बल्कि 15 किलो वजन कम किया। 91 किलो की भारती अब 76 किलो की हो गई हैं।

Image credits: Instagram

इस तरह भारती ने किया वजन कम

भारती सिंह ने अपने सोशल मीडिया के जरिए अपने फैंस को बताया कि उन्होंने इंटरमिटेंट फास्टिंग के जरिए अपना वजन कम किया। यह फैट टू फिट ट्रांसफॉर्मेशन उन पर खूब जच रहा है।

Image credits: Instagram

गंभीर बीमारियों के बावजूद किया वेट लॉस

भारती सिंह को डायबिटीज और अस्थमा जैसी गंभीर बीमारियां भी है। हालांकि, उन्होंने प्रेगनेंसी से पहले अपना वजन कम किया और प्रेगनेंसी के बाद भी वह वापस वेट लॉस कर रही हैं।

Image credits: Instagram

क्या होती है इंटरमिटेंट फास्टिंग

इंटरमिटेंट फास्टिंग एक फूड प्लानिंग टेक्निक है। इसमें आपको एक पार्टिकुलर टाइम तक के लिए फास्टिंग करनी पड़ती है। बीच के कुछ समय में आप खाना खा सकते हैं।

Image credits: Instagram

भारती ने कैसे की इंटरमिटेंट फास्टिंग

भारती सिंह शाम 7:00 बजे के बाद और अगले दिन सुबह 12:00 से पहले तक कुछ भी नहीं खाती थी। इसके बाद 12:00 बजे से लेकर 6:00 तक वह अपनी डाइट में नॉर्मल लो कैलोरी डाइट लेती हैं।

Image credits: Instagram

अल्टरनेट डे पर भी रख सकते हैं इंटरमिटेंट फास्टिंग

इंटरमिटेंट फास्टिंग में आप हर दिन फास्टिंग करने की जगह अल्टरनेट डे पर भी फास्टिंग कर सकते हैं। यानी कि एक दिन आप खाएं और एक दिन आप बिल्कुल नहीं खाएं।

Image credits: Instagram

हफ्ते में दो दिन इंटरमिटेंट फास्टिंग

इंटरमिटेंट फास्टिंग के लिए आप हफ्ते में 5 दिन नॉर्मल खाना खाएं और 2 दिन लो कैलोरी फूड का सेवन करें, जिसमें 500 से 600 कैलोरी का इंटेक आप करें।

Image credits: Instagram

6/1 इंटरमिटेंट फास्टिंग

6/1 इंटरमिटेंट फास्टिंग में 6 दिन आप नॉर्मल खाना खा सकते हैं, लेकिन एक पूरे दिन यानी कि 24 घंटे तक आपको लिक्विड डाइट के अलावा कुछ भी नहीं लेना होता है।

Image credits: Instagram

इंटरमिटेंट फास्टिंग के फायदे

इंटरमिटेंट फास्टिंग से न सिर्फ तेजी से वजन कम होता है, बल्कि कॉग्निटिव हेल्थ भी बढ़ती है। यह हार्ट हेल्थ और पेट के लिए फायदेमंद होता है और ओवरऑल बॉडी को हेल्दी और फिट रखता है। 

Image credits: Instagram