Health

हफ्तेभर में कम होगा 4KG वजन, सुबह से शाम तक फॉलो करें ये Diet Plan

Image credits: pexels

सुबह की शुरुआत

सुबह की शुरुआत में आप डिटॉक्स वाटर पुदीना और सौंफ का पानी से करें। जो शरीर से गंदगी साफ करने में मदद करेगा और पाचन दुरुस्त करेगा। इसे थोड़ा सा गुनगुना भी कर सकती हैं।

Image credits: pexels

कफास्ट में क्या खाएं?

अपने नाश्ते में आप 2 लौकी का चीला, आधा कप दही और एक सेब लें। आप चाहें तो नाश्ते को ब्राउन ब्रेड के सैंडविच के साथ भी बदल सकती हैं। इसके 1 घंटे बाद ग्रीन टी जरूर लें।

Image credits: pexels

1 गिलास छाछ

आपके नाश्ते और मिड मील के बीच एक अच्छा गैप होना चाहिए। एक गिलास छाछ पिएं या फिर इसके अलावा आप एक कटोरी कोई भी फल खा सकते हैं। छाछ में काफी कम कैलोरी होती है।

Image credits: pexels

ऐसा होना चाहिए लंच

लंच में आपको एडेड ब्रान के साथ 2 रोटी, सब्जी और दाल को रखना चाहिए। लंच में रागी इडली, वेजिटेबल उपमा, दलिया जैसे ऑप्शन भी आजमा सकती हैं। 

Image credits: pexels

ग्रीन टी पीएं

ग्रीन टी और मसाला चाय वेट लॉस में काफी असरदार होती है। आपका मेटाबॉलिज्म भी बेहतर होता है। पोस्ट लंच और शाम के 5 बजे आप ग्रीन टी या मसाला चाय ले सकती हैं।

Image credits: pexels

डिनर में ये खाएं

अपने डिनर को 7-7:30 बजे तक खा लें। अपने रात के खाने में ब्राउन राइस और सब्जियां लें। इसके अलावा आप मिक्स वेजिटेबल का सूप या ब्लांच की हुई सब्जियों को खा सकती हैं।

Image credits: pexels