मिसकैरेज से बढ़ा Saba Ibrahim का वजन, बच्चा खोया, ताने भी खाए लेकिन...
Health Aug 17 2024
Author: Shivangi Chauhan Image Credits:saba ibrahim dipika kakar
Hindi
मुश्किल भरा रहा साल
शोएब इब्राहिम की बहन और दीपिका कक्कड़ की ननद सबा इब्राहिम एक पॉपुलर व्लॉगर हैं। हालांकि, पिछला साल सबा के लिए काफी मुश्किल भरा रहा था, क्योंकि उनका मिसकैरेज हो गया था।
Image credits: Instagram
Hindi
मिसकैरेज से हेल्थ प्रॉब्लम्स
अब सबा ने एक इंटरव्यू में बताया कि उन्हें इस मिसकैरेज के कारण कई सारी हेल्थ प्रॉब्लम्स का सामना करना पड़ा। यहां कि उनका वजन भी काफी ज्यादा बढ़ गया।
Image credits: Instagram
Hindi
हार्मोनल समस्याओं से पीड़ित
दरअसल हार्मोनल समस्याओं से पीड़ित सबा के लिए बिना किसी ट्रीटमेंट के कंसीव करना मुश्किल था। लेकिन जब उन्हें पता चला कि वे नेचुरली प्रेग्नेंट हैं तो वे चौंक गईं।
Image credits: Saba ibrahim instagram
Hindi
अचानक बिगड़ी बच्चे की सेहत
कुछ हफ्ते बाद सबा के बच्चे की सेहत बिगड़ गई। उन्होंने उसे बचाने की पूरी कोशिश की, लेकिन यह दुखद रहा। इस मौके पर मजबूत बने रहना और विश्वास करने के अलावा कोई दूसरा रास्ता नहीं होता।
Image credits: Saba Ibrahim/instagram
Hindi
बढ़े वजन पर मिले ताने
मिसकैरेज के बाद सबा के साथ कई हेल्थ प्रॉब्लम हुईं। जैसे उनका मूड स्विंग होना। जो दवाएं ले रही थीं, उससे वजन बढ़ गया था और लोग मोटापे को लेकर तरह-तरह के ताने मारने लगे।
Image credits: Saba Ibrahim/instagram
Hindi
हार नहीं मानेंगी सबा
मिसकैरेज के बाद भी सबा ने हार नहीं मानी है वो लगातार अपनी हेल्थ समस्याएं से जूझ रही हैं। दवाएं ले रही हैं और सेंसिटिव कमेंट्स का हिम्मत के साथ सामना कर जीवन में आगे बढ़ रही हैं।