Hindi

बच के रहना रे बाबा... ये है पांच Best और 5 Worst फूड कॉम्बिनेशन

Hindi

5 बेस्ट फूड कॉन्बिनेशन

एवोकाडो और होल व्हीट ब्रेड

एवोकाडो में मोनो अनसैचुरेटेड फैट होता है जो हार्ट हेल्थ के लिए फायदेमंद है। वहीं होल व्हीट ब्रेड फाइबर से भरपूर होती है।

Image credits: pexels
Hindi

ग्रीक योगर्ट और बेरीज

ग्रीक योगर्ट में प्रोटीन और कैल्शियम पाया जाता है, जबकि बेरीज एंटीऑक्सीडेंट और फाइबर से भरपूर होती है। यह दोनों कॉन्बिनेशन हेल्थ के लिए फायदेमंद होते हैं।

Image credits: pexels
Hindi

ब्लैक बींस और किनोवा

किनोवा एक प्रोटीन पैक फूड है। इसमें फाइबर भी पाया जाता है। वहीं, ब्लैक बींस में प्रोटीन, फाइबर और अन्य मिनरल्स होते हैं।

Image credits: freepik
Hindi

सैल्मन फिश और उबली सब्जियां

सैल्मन फिश ओमेगा 3 फैटी एसिड से भरपूर होती है। वहीं उबली हुई सब्जियों में विटामिन, मिनरल्स और फाइबर भरपूर मात्रा में होते हैं।

Image credits: pexels
Hindi

पालक का सलाद स्ट्रॉबेरी और बादाम के साथ

पालक, विटामिन और एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होती है। जबकि स्ट्रॉबेरी में एंटीऑक्सीडेंट होता है और बादाम में गुड फैट पाए जाते हैं, इसलिए आप इन चीजों का सेवन साथ में कर सकते हैं।

Image credits: pexels
Hindi

पांच सबसे खराब फूड कॉम्बिनेशन

प्रोसेस्ड मीट और बेकन

बेकन में अनहेल्दी ट्रांस फैट और सोडियम की मात्रा बहुत ज्यादा होती है। इसे सॉसेज या अन्य प्रोसेस्ड मीट के साथ कभी भी नहीं खाना चाहिए।

Image credits: pexels
Hindi

प्रोसेस्ड चीज और फ्रेंच फ्राइज

फ्रेंच फ्राइज में अनहेल्दी फैट पाए जाते हैं और जब इसे प्रोसेस्ड चीज के साथ खाया जाता है तो इसमें कैलोरी की मात्रा बहुत बढ़ जाती है।

Image credits: freepik
Hindi

शुगर सिरप टॉपिंग और आइसक्रीम

आइसक्रीम में पहले से ही शुगर की मात्रा बहुत ज्यादा होती है। ऐसे में जब इसके ऊपर कोई भी शुगर सिरप डाला जाता है, तो इससे इन्सुलिन लेवल बढ़ सकता है।

Image credits: pexels
Hindi

फास्ट फूड और सोडा

फास्ट फूड के साथ कभी भी सोडा का सेवन नहीं करना चाहिए, क्योंकि सोडा में बहुत ज्यादा शुगर की मात्रा होती है और फास्ट फूड में अनहेल्दी फैट होता है।

Image credits: pexels
Hindi

सफेद ब्रेड और जैम

सफेद ब्रेड में फाइबर और पोषक तत्वों की कमी पाई जाती है और जब इसके ऊपर किसी भी प्रकार का मीठा जैम या स्प्रेड लगाया जाता है, तो यह अनहेल्दी फूड आइटम बन जाता है।

Image Credits: pexels