मखाने को फॉक्स नट या लोटस सीड भी कहा जाता है। इसे बेहद हेल्दी और पौष्टिक नाश्ता माना जाता है।
इसमें मौजूद प्रोटीन, फाइबर, मिनरल्स और एंटीऑक्सीडेंट होते हैं, जो शरीर को एनर्जी देने के साथ पाचन तंत्र को भी दुरुस्त रखते हैं।
हल्का होने के कारण इसे बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक सभी के लिए अच्छा माना जाता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि उम्र के हिसाब से कितना मखाना खाना चाहिए?
लोग इसे हल्का-फुल्का नाश्ता समझकर खाना शुरू कर देते हैं, लेकिन इसका ज्यादा सेवन खतरनाक भी हो सकता है।
इसे ज्यादा खाने से पेट संबंधी समस्याएं होती हैं। ऐसे में यह जानना जरूरी है कि उम्र के हिसाब से कितने मखाने खाने चाहिए।
3 साल की उम्र के बच्चे को रोजाना 5 मखाने दिए जा सकते हैं। इसे ज्यादा खाने से पाचन तंत्र में दिक्कत हो सकती है।
10 साल तक के बच्चों के लिए 15 मखाने खिलाए जा सकते हैं। इस उम्र में बच्चों का पाचन तंत्र थोड़ा मजबूत होता है। इससे बच्चे आसानी से पचा सकते हैं।
वयस्कों को 15 से 20 ग्राम मखाने खिलाए जा सकते हैं। हालांकि, अलग-अलग शरीर के हिसाब से इसकी मात्रा कम या ज्यादा हो सकती है।