तिरुमलाई कृष्णमाचार्य आधुनिक युग के जनक माने जाते हैं। इन्होंने पारंपरिक योग को एक नया अवतार दिया था। 28 फरवरी 1989 को उनका निधन हो गया था।
स्वामी शिवानंद सरस्वती ने डिवाइन लाइफ सोसायटी की स्थापना की है। वो भले ही हमारे बीच नहीं है, लेकिन उनकी संस्था देश और विदेशों में लोगों को योग के प्रति जागरूक करती है।
बाबा रामदेव एक जाना माना नाम हैं और योग के लिए दुनिया भर में प्रचलित हैं। उन्होंने पतंजलि योगपीठ की स्थापना की है, जिसके भारत और विदेशों में भी योग अभ्यास केंद्र खुले हुए हैं।
आर्ट ऑफ लिविंग के फाउंडर श्री श्री रविशंकर योग और ध्यान को दुनिया भर में प्रचलित करते हैं। लाखों लोग उनके अनुयायी हैं।
सद्गुरु जग्गी वासुदेव ईशा फाउंडेशन के संस्थापक हैं और वह दुनिया में योग शक्ति और आध्यात्मिकता का प्रचार करते हैं। उन्होंने प्राचीन योग विज्ञान को आधुनिक लोगों के लिए सुलभ बनाया है।
बी.के.एस. आयंगर भी एक फेमस योग गुरु थे, जिन्होंने अयंगर योग केंद्र की स्थापना की थी। 2022 में भारत सरकार ने उन्हें पद्म भूषण से और 2014 में पद्म विभूषण से सम्मानित किया था।
के.पट्टाभि जोइस अष्टांग योग के प्रणेता माने जाते हैं। इन्होंने अष्टांग योग में प्रसिद्धि हासिल की थी और इसे दुनिया भर में मशहूर भी किया था।
महर्षि महेश योगी एक फेमस योग गुरु और धर्म आचार्य थे, जिन्होंने ट्रान्सेंडैंटल मेडिटेशन सेंटर की स्थापना देश को विदेश में भी की थी।
स्वामी राम ने हिमालय इंस्टिट्यूट ऑफ योगा की स्थापना की थी। जिन्होंने योग को दुनिया भर में प्रचलित किया था। वे 1969 में अमेरिका चले गए, जहां उन्होंने YMCA में योग सिखाना शुरू किया।
परमहंस योगानंद बाबा योग के लिए दुनिया भर में मशहूर हैं। उनकी ऑटोबायोग्राफी ऑफ ए योगी बहुत फेमस है। 7 मार्च 1952 को उनका निधन हो गया था।