Health

हार्ट से लेकर स्किन तक जामुन खाने से मिलते हैं ये 10 फायदे

Image credits: freepik

जामुन में पोषक तत्वों का खजाना

जामुन में कई पोषक तत्व मौजूद होते हैं। इसमें विटामिन सी, विटामिन ए, पोटेशियम, आयरन और फाइबर की अच्छी खासी मात्रा पाई जाती है। इस फल में कम कैलोरी होता है।

Image credits: freepik

जामुन में पाया जाता है एंटीऑक्सीडेंट गुण

जामुन एंटीऑक्सीडेंट विशेष रूप से एंथोसायनिन से भरपूर होता है, जो फल को गहरा बैंगनी रंग देता है। ये शरीर में हानिकारक रेडिक्लस को बेअसर कर देता है। ऑक्सीडेटिव तनाव से बचाता है।

Image credits: freepik

आइए जानते हैं जामुन खाने के 10 फायदे

Image credits: pexels

ब्लड शुगर मैनेज करता है

जामुन ग्लूकोज मेटॉबलिज्म को मेंटेन करता है और इंसुलिन सेंसिटिविटी में सुधाकर करने में सहायता करता है। डायबिटीज पेशेंट के लिए यह फल काफी फायदेमंद होता है।

Image credits: pexels

पाचन तंत्र को ठीक रखता है

जामुन में मौजूद फाइबर डाइजेशन को बेहतर बनाता है। कब्ज को रोकने में हेल्फुल होता है।

Image credits: Getty

ओरल हेल्थ का रखता है ख्याल

जामुन में कसैले गुण होते हैं जो मौखिक स्वास्थ्य को बनाए रखने में मदद कर सकते हैं। इसे खाने से दांतों और मसूड़ों की समस्याओं को रोकने में मदद मिलती है।

Image credits: google

दिल का रखता है ख्याल

जामुन में एंटीऑक्सिडेंट और पोटेशियम की मौजूदगी हार्ट हेल्थ में योगदान कर सकती है। एंटीऑक्सिडेंट सूजन को कम करने में मदद करते है। 

Image credits: pexels

स्किन को बनाता है ग्लोइंग

जामुन में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट त्वचा के हेल्थ पर पॉजिटिव असर डालता है। वे मुक्त कणों से होने वाली त्वचा की क्षति से बचाने में मदद करते हैं और स्किन को साफ करता है।

Image credits: Getty

हीमोग्लोबिन काउंट में सुधार करता है

जामुन में विटामिन सी और आयरन भरपूर मात्रा में होता है। जो आपके हीमोग्लोबिन काउंट को बेहतर बनाने में मदद करता है।

Image credits: freepik

वजन घटाने में सहायक

जामुन फाइबर से भरपूर होता है और इसमें कैलोरी की मात्रा कम होती है। वेट लॉस वाले लोगों के लिए यह फल काफी मददगार साबित होता है।

Image credits: Getty

आंखों के लिए फायदेमंद

जामुन में विटामिन सी पाया जाता है जो आंखों के लिए काफी अच्छा माना जाता है। यह शरीर में कनेक्टिव टिशूज़ को बनाने और उनको दुरुस्त रखने में मदद करता है। 

Image credits: pexels

बालों के लिए जामुन के फायदे

जामुन के एंटीऑक्सीडेंट और एंटीबैक्टीरियल गुण स्कैल्प पर बैक्टीरिया का इलाज कर सकते हैं। बालों को मजबूत बनाता है।

Image credits: Janhvi kapoor instagram