Health

करीना कपूर भी हैं जायफल की दीवानी! Nutmeg के जानें 11 अचूक फायदे

Image credits: Instagram

प्रेग्नेंसी के बाद करीना कपूर लेती थी जायफल

करीना कपूर की न्यूट्रिशनिस्ट रुजुता दिवेकर बताती हैं कि अदाकारा प्रेग्नेंसी के बाद दूध में जायफल मिलाकर पीती थीं। जिससे उनका नर्वस सिस्टम रिलैक्स रहता था और सोने में मदद मिलती थी।

Image credits: Kareena Kapoor instagram

जायफल ( (Nutmeg) के 11 अचूक फायदे

Image credits: Getty

नींद और मूड को करता है बेहतर

कई स्टडी में पता चला है कि जायफल नींद और मूड दोनों को बेहतर करता है। इसके सेवन से अच्छी नींद आती है। वहीं डिप्रेशन की समस्या को भी कम करता है।

Image credits: Getty

जोड़ों के दर्द को करता है कम

जायफल हाई एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होता है। इसमे मोनोटेरपीन की मात्रा भी पाई जाती है। जो सूजन को कम करता है और जोड़ों के दर्द में राहत दिलाता है।

Image credits: Getty

डायबिटीज में फायदेमंद

NCBI की वेबसाइट पर प्रकाशित रिपोर्ट की मानें तो जायफल के अर्क में एंटीडायबिटिक गुण पाए जाते हैं। यह ब्लड शुगर के लेबल को कंट्रोल करता है। डायबिटीज पेशेंट के लिए यह अच्छा होता है।

Image credits: pexels

इम्यून पावर को बढ़ाता है

जायफल इम्यून पावर को बढ़ाने में मददगार होता है। इसलिए दादी-नानी छोटे बच्चे को संक्रामक बीमारी से दूर रखने के लिए इसे खाने की सलाह देती हैं।

Image credits: Getty

कोलेस्ट्रॉल लेबल को मेटन करता है

शरीर में बढ़ा कोलेस्ट्रॉल की तरह की दिक्कत पैदा कर सकती है। हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह बन सकती हैं। जायफल का सेवन बढ़ते कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रित करने में मदद कर सकता है।

Image credits: Getty

वेट लॉस में फायदेमंद

जायफल में एंटीऑबेसिटी गुण पाए जाते हैं। इसके सेवन से मोटापे को काबू किया जा सकता है। हर रोज बस कुछ चुटकी गर्म पानी में मिलाकर पीने से रिजल्ट सामने दिखता है।

Image credits: Getty

मुंहासे को करता है दूर

जायफल में एंटीबैक्टीरियल और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण मौजूद होते हैं। जो मुंहासों से लड़ने का काम करते हैं। फेस पर इसका पेस्ट लगाने से फायदा नजर आता है।

Image credits: pexels

मुंह की दुर्गंध को करता है दूर

जायफल के अर्क में मौजूद मैकलिग्नन (macelignan) ओरल बैक्टीरिया से सुरक्षा प्रदान करता है। मुंह को हेल्दी रखने के लिए इसका उपयोग फायदेमंद साबित होता है।

Image credits: Getty

इरेक्शन की समस्या करे दूर

पुरुषों को जायफल का सेवन करना चाहिए। दरअसल, जायफल के सेवन से शरीर में ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है, जिससे पुरुषों में होने वाली इरेक्शन की परेशानी को कम किया जा सकता है।

Image credits: pexels

सेक्सुअल एक्टिविटी करता है बेहतर

जायफल में एथेनॉल पाया जाता है, जिससे पुरुषों पर एफ्रोडिजिएक प्रभाव पड़ता है। ऐसे में उनकी सेक्सुअल एक्टिविटी बेहतर हो सकती है।

Image credits: pexels

हार्मोन को करता है संतुलित

महिलाओं को भी जायफल खाने से सेक्सुअल एक्टिविटी में फायदा मिलता है। एस्ट्रोजन हार्मोन को संतुलित करके कामेच्छा को बढ़ाने का काम करता है।

Image credits: pexels