Health

शिल्पा से लेकर जाह्नवी तक के ब्यूटी सीक्रेट है घी, ऐसे करें सेवन

Image credits: Instagram

घी खाने से क्या बढ़ता है मोटापा?

कई लोगों के बीच यह धारणा है कि घी खाने से मोटापा बढ़ जाता है। लेकिन इसके उलट कई ऐसी एक्ट्रेसेज हैं जो खाली पेट घी का सेवन करती हैं। वेट लॉस से लेकर कयह कई तरह के फायदे पहुंचाता है।

Image credits: Freepik

शिल्पा शेट्टी का घी लव

शिल्पा शेट्टी हर सुबह खाली पेट ब्लैक कॉफी के साथ एक टेबल स्पून घी लेती हैं। वो बताती हैं कि एक चम्मच घी खाने के कई सारे फायदे होते हैं।

Image credits: insta

जाह्नवी का भी घी प्रेम

जाह्नवी कपूर भी सुबह खाली पेट ब्लैक कॉफी के साथ एक चम्मच घी लेना पसंद करती हैं। मलाइका सुबह खाली पेट एक चम्मच घी खाती हैं। फिर किसी चीज का सेवन करती हैं।

Image credits: Social Media

खाली पेट घी खाने के फायदे

अगर आप खाली पेट घी खाते हैं तो इसके कई सारे फायदे होते हैं। इससे जोड़ों में कभी दर्द नहीं होता है। वेट लॉस के साथ मेटाबॉलिज्म ठीक रहता है।

Image credits: Getty

बॉडी को डिटॉक्स करता है घी

घी शरीर की गंदगी को दूर करके अंदर से उसे साफ करता है। यह शरीर में जमी हानिकारक चीजों को बाहर निकालकर पूरे बॉडी को डिटॉक्स करता है। जिससे स्किन चमकती है।

Image credits: Getty

पाचन को बनाता है स्ट्रॉन्ग

खाली पेट घी खाने से पाचन सही रहता है।मल त्यागने में आसानी होती है। अगर पेट पूरी तरह साफ नहीं होता है तो कई तरह की दिक्कतें बॉडी में नजर आने लगती है।

Image credits: freepik

शुगर लेबल करता है कंट्रोल

घी खाने से शुगर कंट्रोल में रहता है। अगर आप डायबिटीज के पेशेंट है तो डॉक्टर की सलाह पर हर दिन छोटे चम्मच जितना घी खाली पेट खाना शुरू कर दें।

Image credits: Getty

स्किन को रखता है सॉफ्ट

खाली पेट घी खाने से स्किन पर चमक बनी रहती है। यह त्वचा को पर्याप्त नमी देता है, अंदर से मॉइश्चराइज करता है।

Image credits: Getty

हड्डियों को स्ट्रॉग करता है

घी खाने से यह हड्डियों के जोड़ों में लुब्रिकेंट का काम करता है। जिससे आपके जोड़ों में कभी दर्द नहीं होती है। बुढ़ापे में यह आपको परेशान नहीं करता है।

Image credits: Getty