Hindi

खतरनाक सांप-शार्क नहीं, इंसानों की सबसे ज्यादा जानें लेता है यह पिद्दी

Hindi

दुनिया के खतरनाक जनावर

जब हम खतरनाक जानवरों की बात करते हैं, तो हमारे दिमाग में सबसे पहले शेर, बाघ, मगरमच्छ या शार्क जैसी बड़ी और खतरनाक एनिमल्स के नाम आते हैं।

Image credits: Getty
Hindi

इंसानों के लिए सबसे बड़ा खतरा शिकारी जानवर नहीं बल्कि ये

लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि दुनिया में इंसानों के लिए सबसे बड़ा खतरा इन खतरनाक जानवरों से नहीं, बल्कि एक छोटे पिद्दी मच्छर से है। यह छोटा जीव हर साल लाखों लोगों की जान लेता है।

Image credits: Getty
Hindi

मच्छर: मौत का सबसे बड़ा कारण

मच्छर का इंसानों पर सीधा हमला नहीं होता, लेकिन यह मलेरिया, डेंगू, जीका और चिकनगुनिया जैसी बीमारियां फैलाता है, जो लाखों लोगों की जान लेती हैं।

Image credits: Getty
Hindi

हर साल लगभग 4 लाख लोगों की मलेरिया से जाती है जान

विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के अनुसार, हर साल लगभग 4 लाख लोग मलेरिया के कारण मर जाते हैं। इसके अलावा, मच्छरों से फैलने वाली अन्य बीमारियों से भी लोग प्रभावित होते हैं।

Image credits: Getty
Hindi

खतरनाक जानवरों से कम होता है नुकसान

सांप, शार्क, शेर या मगरमच्छ जैसे जानवरों के हमलों से हर साल होने वाली मौतें सैकड़ों में होती हैं, जबकि मच्छर के कारण होने वाली बीमारियां लाखों लोगों की जान ले लेती हैं।

Image credits: Getty
Hindi

छोटे आकार का पर इंसानों के लिए बड़ा खतरनाक

मच्छर का आकार भले ही छोटा हो, लेकिन इसका असर बहुत बड़ा है। इसके काटने से बीमारियां तुरंत फैलती हैं और कई बार समय पर इलाज न मिलने के कारण लोग अपनी जान से हाथ धो बैठते हैं।

Image credits: Getty
Hindi

इंसानों का असली दुश्मन है मच्छर

इंसानों के लिए असली दुश्मन शेर-बाघ जैसे जानवर नहीं, बल्कि यह पिद्दी मच्छर है। इसे नजरअंदाज करना भारी पड़ सकता है। मच्छरों से बचने के उपाय न अपनाने से जिंदगी को खतरा हो सकता है।

Image credits: Getty
Hindi

मच्छर के जरिए वायरस और रोगों का फैलाव

मच्छर एक ऐसा वाहक है जो किसी व्यक्ति के रक्त से वायरस या बैक्टीरिया लेकर उसे दूसरे व्यक्ति तक पहुंचाता है। यह प्रक्रिया तेजी से होती है और बीमारियों का फैलाव भी तेजी से होता है।

Image credits: Getty
Hindi

मच्छर से बचाव के उपाय जरूरी

मच्छरों से बचने के लिए व्यक्तिगत सुरक्षा जैसे मच्छरदानी का इस्तेमाल, साफ-सफाई का ध्यान रखना और पानी जमने से रोकना जरूरी है। इससे मच्छरों की संख्या बढ़ने से रोका जा सकता है।

Image Credits: Getty