Health

Keto Diet पर हैं तो इन फलों का करें सेवन, मक्खन की तरह पिघलेगी चर्बी

Image credits: social media

क्या है कीटो डाइट

यह एक पॉपुलर डाइट है जिसमें हाई फैट और लो कार्ब डाइट पर जोड़ दिया जाता है। कार्ब्स को काफी कम कर दिया जाता है। इसलिए फल का चयन भी सोच समझ कर करना होता है।

Image credits: Getty

फल का सेवन ना करें बंद

कार्ब्स की वजह से कुछ लोग फलों का सेवन बंद कर देते हैं। ऐसा बिल्कुल नहीं करना चाहिए। हम आपको यहां पर कुछ फल के बारे में बताने जा रहे हैं जो कीटो डाइट में आप खा सकते हैं।

Image credits: Getty

एवोकाडो

तकनीकी रूप से एक फल होने के बावजूद एवोकाडो में कार्बोहाइड्रेट की मात्रा कम और हेल्दी फैट की मात्रा अधिक होती है, जो इसे कीटो डाइट के लिए अच्छा विकल्प है।

Image credits: social media

बेरीज

स्ट्रॉबेरी, रसभरी और ब्लैकबेरी जैसे बेरीज में अन्य फलों की तुलना में कार्ब्स कम होते हैं। इनमें फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट भी प्रचुर मात्रा में होते हैं।

Image credits: Getty

नींबू और संतरा

नींबू और संतरा में कार्ब्स कम मात्रा में होती है। आप इसका इस्तेमाल इस डाइट के दौरान कर सकते हैं। ड्रिंक में टेस्ट के लिए इन्हें मिला सकते हैं।

Image credits: Getty

ऑलिव

ऑलिव भी फल के दायरे में ही आता है। हालांकि यह मीठा नहीं होता है। इसमें कम कार्ब्स होता है। कीटो के लिए यह एक अच्छा विकल्प है।

Image credits: social media

तरबूज

तरबूज भी कीटो फ्रेंडली है। यह पानी, विटामिन्स और मिनरल्स से भरपूर होता है। इसमें कम कार्ब्स पाया जाता है।

Image credits: social media

नारियल

नारियल अपने विभिन्न रूपों, जैसे नारियल का मीट, नारियल तेल और नारियल के दूध में कार्ब्स में कम और स्वस्थ वसा में उच्च होता है, जो इसे कीटो डाइट के लिए उपयुक्त बनाता है।

Image credits: Getty