Health

पाचन सही होना जरूरी

स्वास्थ्य को बेहतर बनाए रखने के लिए पाचन तंत्र का ठीक तरीके से काम करना बहुत जरूरी है। क्योंकि पाचन तंत्र से ही पोषक तत्वों का अवशोषण होता है।

Image credits: Malaika Arora instagram

पाचन संबंधी बीमारियां

पाचन तंत्र में खराबी आने से कब्ज, पेट फूलना, अपच, मोटापा और कई गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं होती हैं। इसीलिए घर में रोजाना ये 6 योगासन करें, जिससे आपका डाइजेशन एकदम दुरुस्त रहेगा।

Image credits: freepik

मार्जरी आसन

कैट-काउ पोज यानि कि मार्जरी आसन का नियमित अभ्यास पाचन संबंधी समस्याओं को कम करने और शरीर को कई तरह से अन्य स्वास्थ्य लाभ देने में सहायक है।

Image credits: freepik

पश्चिमोत्तानासन

इस आसन से पेट की चर्बी कम करने में मदद मिलती है और अपच की समस्या दूर होती है। साथ ही ये ब्लोटिंग से भी छुटकारा दिलाता है।

Image credits: freepik

परिवृत्त त्रिकोणासन

यह आसन मेटाबोलिज्म को तेज करता है और डाइजेस्टिव एंजाइम्स के बेहतर प्रोडक्शन में मदद करता है। इसे करने से खाना पचाने के प्रोसेस में तेजी आती है।

Image credits: freepik

भुजंगासन

भुजंगासन पेट की मांसपेशियों को फैलाने और इसके काम में सुधार करता है। इसे करने से पेट और आंतों के बीच पचाने की प्रक्रियाओं में तेजी आती है और डाइजेस्टिव हेल्थ में सुधार होता है।

Image credits: freepik

सेतु बंधासान

सेतु बंधासान से ब्लड सर्कुलेशन बढ़ता है जिससे पाचन क्रिया की गति भी बढ़ने लगती है। ये आंतों के काम काज में भी तेजी लाकर कब्ज की समस्या से बचाता है।

Image credits: freepik

अधोमुख श्वान आसन

यह आसन पेट की मांसपेशियों को मजबूत करता है और इसके का काम काज को हेल्दी बनाता है। इसके अलावा ये मेटाबोलिज्म को बढ़ावा देता है।

Image credits: freepik