Other Lifestyle

Winter Wedding में सब कहेंगे हॉट, सादा साड़ी पर पहनें 10 Blouse Design

Image credits: Our own

शाइनी फुल स्लीव ब्लाउज

साड़ी पर जिस कलर से प्रिन्ट बने हुए हैं, उसी कलर का फुल स्लीव शाइनी फैब्रिक में बनवाया जा सकता है। या फिर प्लेन साड़ी पर भी इसे पहन सकते हैं। यह सर्दियों के लिहाज से और भी अच्छा है।

Image credits: instagram

एम्बेलिश्ड ब्लाउज विद लॉन्ग स्लीव

फ्रिल साड़ी के साथ ऐसा एम्बेलिश्ड ब्लाउज फुल स्लीव में हो तो यह लुक काफी स्पेशल हो जाएगा। शादी, पार्टी में पहनने के लिए यह एकदम लुक परफेक्ट है।

Image credits: instagram

सीक्विन फुल स्लीव ब्लाउज

साड़ी या लहंगा के साथ सेम पैटर्न में फुल स्लीव ब्लाउज बनवाया जा सकता है। स्लीव पर की गई डिजाइन और इसका फैब्रिक इसे खास बना रहा है।

Image credits: instagram

फुल स्लीव ब्लाउज विद स्लीक लेस

सर्दी के मौसम में बचने के लिए यह फुल स्लीव ब्लाउज सही है। ग्लैम लुक देने के लिए फुल स्लीव के आगे की ओर साड़ी या लहंगा से मैच करती लेस लगवाई गई है, जो क्लासी लुक दे रही है।

Image credits: instagram

फ्लोरल बनारसी स्लीव ब्लाउज

फ्लोरल प्रिंट वाले फुल स्लीव बनारसी ब्लाउज की खासियत है कि इसे किसी भी प्लेन साड़ी के साथ पहना जा सकता है। इसमें ध्यान रखने की जरूरत नहीं पड़ती कि साड़ी का कलर मैच कर रहा है या नहीं। 

Image credits: instagram

प्लेन फुल स्लीव ब्लाउज विद जरदोजी वर्क

कैटरीना का यह ब्राउन फुल स्लीव ब्लाउज परफेक्ट है। इसके गले पर आगे की ओर जरदोजी बॉर्डर लगा है, जो इसको गॉर्जियस बना रहा है। इस ब्लाउज को साड़ी और लहंगा दोनों के साथ पहना जा सकता है।

Image credits: instagram

एम्बेलिश्ड ब्लाउज विद प्रिंटेड स्लीव

यह एम्बेलिश्ड ब्लाउज है। ब्लाउज के बॉडी पार्ट और फुल स्लीव पर प्रिंटेड फैब्रिक लगा है, जो साड़ी से मैच कर रहा है। यह ब्लाउज शानदार दिख रहा है और हटके भी है।

Image credits: instagram

फुल स्लीव ट्रांसपेरेंट ब्लाउज

इन दिनों ट्रांसपेरेंट ब्लाउज ट्रेंड में है, जिसे सभी एक्ट्रेसेज पहन रही हैं। यह फुल स्लीव वर्जन वाला ब्लाउज किसी भी लहंगा या साड़ी के लुक को गॉर्जियस बना सकता है।

Image credits: instagram