Other Lifestyle
आथिया शेट्टी का साटन लहंगा काफी खूबसूरत है। ब्लू वी नेक चोली के साथ व्हाइट लॉन्ग स्कर्ट को उन्होंने पेयर किया है। ब्लू कलर का मैचिंग दुपट्टा को इसके साथ जोड़ा है।
अगर इस वेडिंग सीजन में आप दुल्हन बनने जा रही है तो सगाई के लिए यह रेड लहंगा परफेक्टऑप्शन रहेगा। इसके साथ आप चोकर या फिर हैवी नेकल्स को भी जोड़ सकती हैं।
इन दिनों बॉलीवुड में पिच कलर के लहंगा का ट्रेंड चल रहा है। ट्रेडिशनल कलर को छोड़कर लोग लाइट कलर पहन रहे हैं। तो अगर आप दुल्हन बनने जा रही है तो आथिका के इस लहंगे को चुरा सकती हैं।
बनारसी शी ग्रीन लहंगा देखने में काफी प्यारा लगता है। आप संगीत समारोह के लिए इस तरह का लुक चुन सकती हैं।
शादी में अलग-अलग फंक्शन के दौरान व्हाइट एंब्रॉडरी लहंगा चुन सकती हैं। स्वीट हार्ट नेक लाइन इस लहंगे के लुक में हॉटनेस जोड़ रहा है। गोल्ड या पर्ल सेट इस लहंगे पर काफी जंचेगा।
आथिया शेट्टी के इस लहंगा को आप शादी के मौसम में चुरा सकती हैं। फिश शेप लहंगा के साथ आप फ्रंट कट ब्लाउज को पेयर कर सकती हैं।
दुल्हन बनने जा रही है तो फिर आथिया के इस लहंगा से इंस्पिरेशन ले सकती हैं। हैवी एंब्रॉयडरी लहंगा खरीदने के लिए आपको थोड़ा ज्यादा पैसा खर्च करना पड़ेगा।
साटन लहंगा को साड़ी लुक्स दिया गया है। सीक्वेंस ब्लाउज के साथ आथिया काफी खूबसूरत लग रही हैं।
दोस्त की शादी में जाने के लिए आप आथिया शेट्टी के इस पिंक लहंगा को चुन सकती हैं। इसके साथ उन्होंने येलो चोली को पेयर किया है।