दिव्यांका इस फोटो में ब्लू शरारा सूट पहने हुए दिखाई दे रही हैं। अगर आप ऐसा कुछ पहनेंगी, तो यह आपको काफी सिंपल और क्लासी लुक देगा।
इस फोटो में दिव्यांका व्हाइट फ्रॉक सूट में दिखाई दे रही हैं। इसके साथ उन्होंने बांधनी दुपट्टा और खूबसूरत नेकपीस को पेयर किया है, जो दिखने में काफी अच्छा लग रहा है।
दिव्यांका त्रिपाठी ने इस फोटो में रेड प्लाजो सूट कैरी किया है। दिव्यांका का यह लुक आप भी कॉपी कर सकती हैं। ऐसे सूट्स ऑनलाइन-ऑफलाइन दोनों पर मिल जाएंगे।
आज कल वेलवेट सूट काफी ट्रेंड में हैं। ठंड के मौसम में ऐसे सूट फैशनेबल के साथ-साथ कंफर्टेबल भी रहते हैं। ऐसे में बसंत पंचमी पर आप दिव्यांका के ऐसे सूट भी री-क्रिएट कर सकती हैं।
स्कर्ट स्टाइल सूट आपके लिए बेस्ट ऑप्शन हैं। दिव्यांका के इस लुक से आप शादी या किसी फंक्शन में पहनने के लिए आइडिया ले सकती हैं।
इसमें दिव्यांका ने रेड सलवार सूट पहना है। आप ऐसे सूट्स ऑफलाइन-ऑनलाइन दोनों से खरीद सकती हैं। इसके साथ ओपन हेयर और हैवी इयररिंग्स पहनें यह आप पर खूब जचेगी।