सीक्वेंस वर्क से बने ट्यूब स्टाइल ब्लाउज काफी ट्रेंड में हैं। साड़ी के साथ इस तरह का ब्लाउज ज्यादा खूबसूरत लगता है। ऑनलाइन रेडीमेड ब्लाउज आपको 1K में मिल जाएंगी।
पिंक कलर के ऑफ शोल्डर ब्लाउज छोटे ब्रेस्ट की लड़कियों के लिए सही रहेगा। इसमें सिर्फ ब्रेस्ट एरिया को कवर किया जाता है। इस तरह का ब्लाउज आपको कई साइट पर कम कीमत में मिल जाएंगी।
शिल्पा शेट्टी के इस ब्लाउज में स्लीव्स को नीचे गिराया गया है। ताकि शोल्डर का एरिया पूरी तरह फ्लॉन्ट हो सके। इस तरह के ब्लाउज को आप नेट या शिफॉन की साड़ी के साथ कैरी कर सकती हैं।
आलिया का यह ऑफ शोल्डर ब्लाउज काफी ट्रेंड में रहा है। ट्यूब ब्लाउज के साथ अलग से फ्लावर कट में बाजूबंद रखा गया है। आप भी इतना बोल्ड ब्लाउज पहन सकती हैं तो इस स्टाइल को जरूर चुनें।
एलिगेंट लुक के लिए आप इस तरह के ब्लाउज को पहन सकती हैं। ऑफ शोल्डर ब्लाउज का नेक वी शेप रखा गया है। नेट की साड़ी या ऑर्गेंजा साड़ी के साथ आप पहन सकती हैं।
इस तरह का ब्लाउज डिजाइन काफी यूनिक लुक देता है। ट्यूब ब्लाउज को फ्रिंज और पर्ल से चारों तरफ से कवर कर दिया जाता है। साड़ी के साथ इस ब्लाउज को आप रिक्रिएट कर सकती हैं।
दोनों ब्रेस्ट एरिया को कवर करते हुए इस ब्लाउज क्लीवेज कट को ज्यादा डीप रखा जाता है। इस तरह का ब्लाउज भी आपको रेडिमेड मिल सकता है। लेकिन आप टेलर से इसे बनवाएं तो अच्छी फिटिंग आएगी।