Hindi

अनंत की शादी में कियारा पर लट्टू हुए सिद्धार्थ, लहंगा-चोली ने लूटा दिल

Hindi

अनंत की हुई राधिका

12 जुलाई को अनंत अंबानी और राधिका हमेशा के लिए एक दूसरे के हो गए। भव्य समारोह में दोनों ने एक दूसरे का हाथ थाम कर सात फेरे लिए। 

Image credits: Instagram
Hindi

राधिका का दुल्हन लुक ने मोहा मन

राधिका आइवरी और रेड कलर के लहंगे में अप्सरा जैसी लग रही थीं। हैवी ज्वेलरी और माथे पर टीका उनकी खूबसूरती में चार चांद लगा रहा था। राधिका की शादी में कियारा भी कम नहीं नजर आईं।

Image credits: Instagram/Ambaniupdate
Hindi

गुजराती लुक में कियारा

अनंत की शादी के लिए कियारा ने गुजराती लुक अपनाया था। पर्पल लहंगा को उन्होंने लाल रंग के ब्लाउज के साथ पहना था।ऑरेंज दुपट्टे पर पर्पल बॉर्डर डिजाइन किया गया था। वो कयामत लग रही थीं।

Image credits: Our own
Hindi

झुमका पर अटका दिल

कियारा ने अपने लुक को कुछ बहुत ही खूबसूरत गहनों के साथ और भी शानदार बनाया, झुमकों की जोड़ी उनके लहंगे के साथ जच रही थीं। बोल्ड और खूबसूरत चंकी चूड़ियां भी कंप्लीमेंट कर रही थी।

Image credits: Instagram
Hindi

सटल मेकअप

कियारा ने लहंगे को कंप्लीमेंट करते हुए सटल मेकअप चुना था। न्यूड लिप शेड ने आउटफिट के साथ खिल रही थीं। बालों को उन्होंने चोटी स्टाइल दिया था।

Image credits: Instagram
Hindi

सिद्धार्थ लगें डैसिंग ब्वॉय

सिद्धार्थ मल्होत्रा ने ऑफ व्हाइट मनीष मल्होत्रा की डिजाइनर शेरवानी पहनी थी। जिस पर खूबसूरत ब्रोकेड का काम किया गया था। कियारा के साथ उनकी जोड़ी कमाल की लग रही थीं।

Image Credits: Instagram